पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा में बाढ़ से 180 की मौत
Advertisement

पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा में बाढ़ से 180 की मौत

भारी बारिश के कारण बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में मृतकों की संख्या बढ़कर कम से कम 81 हो गई है वहीं 80 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा में बाढ़ से 180 की मौत

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान और ओडिशा में बाढ़ के कारण 180 से अधिक लोग मारे गए हैं और करीब एक करोड़ लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

 

पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने, दीवार ढहने, बिजली का करंट लगने और डूबने समेत बाढ़ से संबंधित घटनाओं में अब तक 69 लोग मारे गए हैं। करीब 50 लाख प्रभावित लोगों के लिए कुल 2,213 राहत शिविर लगाए गए हैं और राहत एवं बचाव अभियानों के लिए 234 नावें तैनात की गयी हैं।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की और बाढ़ को देखते हुए राहत एवं बचाव अभियानों की जानकारी ली। उन्होंने ममता को स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया।

गुजरात के 14 जिलों में बाढ़ के कारण 71 लोग मारे गए हैं और 40 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। वहां दस लाख से अधिक खाने के पैकेट गिराए गए या बाढ़ पीड़ितों में बांट गए।

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 38 लोगों के मारे जाने की खबर है। राजस्थान के विभिन्न जिलों में 630 से अधिक लोगों को बचाया गया है। प्रभावित आबादी में राहत सामग्री बांटी गयी।

ओडिशा में बाढ़ के कारण अब तक पांच लोगों की मौत हुई है और 4,80,399 लोग प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव दलों ने 1,574 लेागों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है।

सात राहत शिविर लगाए गए हैं और बचाव अभियानों के लिए 132 नावें तैनात की गयी हैं। गृह मंत्री ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

 

Trending news