जानिए, भारत ने LoC पार सर्जिकल स्ट्राइक को कैसे अंजाम दिया?
Advertisement

जानिए, भारत ने LoC पार सर्जिकल स्ट्राइक को कैसे अंजाम दिया?

उरी आतंकी हमले को लेकर भारत ने बड़ा एक्शन लिया है। भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के नजदीक बीती रात आतंकियों के 7 ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया। भारतीय डीजीएमओ की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गुरुवार को यह जानकारी दी गई।  

जानिए, भारत ने LoC पार सर्जिकल स्ट्राइक को कैसे अंजाम दिया?

नई दिल्ली: उरी आतंकी हमले को लेकर भारत ने बड़ा एक्शन लिया है। भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के नजदीक बीती रात आतंकियों के 7 ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया। भारतीय डीजीएमओ की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गुरुवार को यह जानकारी दी गई।  

सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित सात आतंकी शिविरों को सर्जिकल हमलों में निशाना बनाया। यह अभियान हेलीकॉप्टर और जमीनी बलों की मदद से चलाया गया। ऑपरेशन साढ़े 12 बजे रात में शुरु हुआ जो सुबह साढे चार बजे तक चला । यह अभियान नियंत्रण रेखा के पार दो-तीन किलोमीटर तक के इलाके में चलाया गया।

बताया जा रहा है कि इस सर्जिकल स्ट्राइक में 30 से 35 आतंकी ढेर हो गए। ऑपरेशन को अंजाम देने वाले भारतीय कमांडो हेलीकॉप्टर से उतरे और रेंगते हुए दाखिल हुए। सूत्रों के मुताबिक कमांडो 2 किलोमीटर तक रेंगते हुए गए और उसके बाद उन्होंने आतंकी ठिकानों पर हमला बोला। 

Trending news