यमन से और 664 भारतीयों को निकाला गया: 334 मुंबई पहुंचे और 330 कोच्चि
Advertisement
trendingNow1252941

यमन से और 664 भारतीयों को निकाला गया: 334 मुंबई पहुंचे और 330 कोच्चि

संघर्ष प्रभावित यमन से सुरक्षित निकाले गए 330 भारतीय एयर इंडिया के एक विशेष विमान से शुक्रवार की रात यहां पहुंचे। केरल के प्रवासी भारतीय मंत्री के सी जोसफ ने बताया, 330 यात्रियों को लेकर विमान यहां उतरा है। विमान कल देर रात 12:30 बजे के आसपास पहुंचा।

यमन से और 664 भारतीयों को निकाला गया: 334 मुंबई पहुंचे और 330 कोच्चि

कोच्चि : संघर्ष प्रभावित यमन से सुरक्षित निकाले गए 330 भारतीय एयर इंडिया के एक विशेष विमान से शुक्रवार की रात यहां पहुंचे। केरल के प्रवासी भारतीय मंत्री के सी जोसफ ने बताया, 330 यात्रियों को लेकर विमान यहां उतरा है। विमान कल देर रात 12:30 बजे के आसपास पहुंचा।

यमन से पहुंचे भारतीयों का स्वागत करने के लिए प्रदेश सरकार के अनेक अधिकारियों के साथ जोसफ हवाईअड्डे पर मौजूद थे। यहां पहुंचने वाले लोगों में नर्स और श्रमिक भी शामिल हैं। ये लोग उन करीब 650 भारतीयों में से हैं जिन्हें आज दिन में सना से जिबूती लाया गया था।

इससे पहले यमन से निकाले गए 334 भारतीय नागरिकों को लेकर भारतीय वायुसेना के दो विमान मुंबई पहुंचे। एक रक्षा सूत्र ने बताया, 155 भारतीयों को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान रात 11:30 बजे उतरा वहीं एक और विमान 10 मिनट बाद उतरा जिसमें 179 भारतीय सवार थे। उन्होंने बताया कि अब तक यमन से चार विमान भारत आ चुके हैं। वायुसेना के दो विमानों से कल 358 भारतीयों को यहां लाया गया था। यमन में सउदी नीत गठबंधन और शिया विद्रोहियों के बीच भयावह संघर्ष चल रहा है।
 
सात महिलाओं और दो बच्चों समेत तमिलनाडु के 46 व्यक्तियों के एक समूह को संकटग्रस्त यमन से सुरक्षित निकाले जाने के बाद दो निजी विमानों के जरिए आज यहां लाया गया। तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों ने इन लोगों का हवाईअड्डे पर स्वागत किया। सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने उन्हें उनके अंतिम गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के इंतजाम किए हैं। हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि समूह के सदस्यों में से अधिकतर लोग मदुरै और रामनाथपुरम जिलों के रहने वाले हैं। ये उन 334 लोगों में शामिल हैं जिन्हें भारतीय वायुसेना के दो विमानों के जरिए यमन से कल रात मुंबई लाया गया था।

 

Trending news