अफ्रीकी नागरिकों के मुद्दे बोले किरण रिजिजू- 'हम भारत की छवि को धूमिल नहीं होने दे सकते'
Advertisement

अफ्रीकी नागरिकों के मुद्दे बोले किरण रिजिजू- 'हम भारत की छवि को धूमिल नहीं होने दे सकते'

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने रात दिल्ली के पुलिस आयुक्त से बात की और उनसे अफ्रीकी नागरिकों पर हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए पुलिस आयुक्त से बात की है। हम भारत की छवि को धूमिल नहीं होने दे सकते।’ इससे पहले रिजिजू ने कहा था कि अगर इन हमलों में नस्ली पहलू पाया गया तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अफ्रीकी नागरिकों के मुद्दे बोले किरण रिजिजू- 'हम भारत की छवि को धूमिल नहीं होने दे सकते'

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने रात दिल्ली के पुलिस आयुक्त से बात की और उनसे अफ्रीकी नागरिकों पर हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए पुलिस आयुक्त से बात की है। हम भारत की छवि को धूमिल नहीं होने दे सकते।’ इससे पहले रिजिजू ने कहा था कि अगर इन हमलों में नस्ली पहलू पाया गया तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कल दिल्ली पुलिस आयुक्त से कहा था कि अफ्रीकी नागरिकों पर हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कांगो के नागरिक मसोंडा केतांदा ओलिवर की बीते 20 मई को दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में कथित रूप से हत्या कर दी गई थी। दक्षिणी दिल्ली के कुछ और स्थानों पर अफ्रीकी नागरिकों पर कथित हमलों की बात सामने आई है। हैदराबाद में भी एक अफ्रीकी पर कथित तौर पर हमला हुआ है।

 

Trending news