वैष्णोदेवी के रास्ते पर भूस्खलन से एक महिला की मौत, आठ लोग घायल
Advertisement
trendingNow1331551

वैष्णोदेवी के रास्ते पर भूस्खलन से एक महिला की मौत, आठ लोग घायल

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों में माता वैष्णोदेवी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत साहू ने बताया कि मंदिर की ओर जाने वाले हिमकोटि मार्ग पर देवी द्वार के नजदीक पैदल मार्ग पर दोपहर करीब 12:15 बजे भूस्खलन हुआ. 

मंदिर की ओर जाने वाले हिमकोटि मार्ग पर देवी द्वार के नजदीक पैदल मार्ग पर दोपहर करीब 12:15 बजे भूस्खलन हुआ. (file)

जम्मू: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों में माता वैष्णोदेवी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत साहू ने बताया कि मंदिर की ओर जाने वाले हिमकोटि मार्ग पर देवी द्वार के नजदीक पैदल मार्ग पर दोपहर करीब 12:15 बजे भूस्खलन हुआ. 

हादसे में तीन बच्चों समेत आठ घायल

अधिकारी ने बताया कि मृत महिला की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी जिले की निवासी 32 वर्षीय सुमन के रूप में हुई है. अर्धकुंवारी डिस्पेंसरी से शव को सीएचसी कटरा ले जाया जा रहा है. साहू ने बताया कि हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज चल रहा है.

हिमकोटि मार्ग बंद किया गया

सीईओ ने कहा, 'मलबा हटाए जाने और आगे भूस्खलन का आकलन करने तक तीर्थयात्रियों के लिए हिमकोटि मार्ग को बंद कर दिया गया है.' उन्होंने कहा, 'पीड़ित के पैतृक स्थान पर शव को भेजने के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा बंदोबस्त किए जा रहे हैं. तीन लाख रपये का बीमा मृतक के परिजन को दिया जा रहा है.' बता दें हर रोज 40 से 45 हजार से अधिक श्रद्धालु माता वैष्णोदेवी के दर्शन करते हैं. 

Trending news