PM मोदी सुने देश के मन की बात; देश मांग रहा सुषमा, वसुंधरा और शिवराज का इस्तीफा: राहुल गांधी
Advertisement

PM मोदी सुने देश के मन की बात; देश मांग रहा सुषमा, वसुंधरा और शिवराज का इस्तीफा: राहुल गांधी

लोकसभा से अपने 25 सांसदों को निलंबित किये जाने के विरोधस्वरूप पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में धरना दिया और पुरजोर शब्दों में कहा कि संसद से पार्टी के सभी सदस्यों को ‘बाहर’ किये जाने के बाद भी उनकी भाजपा नेताओं के इस्तीफे की मांग कमजोर नहीं पड़ेगी।

PM मोदी सुने देश के मन की बात; देश मांग रहा सुषमा, वसुंधरा और शिवराज का इस्तीफा: राहुल गांधी

नई दिल्ली: लोकसभा से अपने 25 सांसदों को निलंबित किये जाने के विरोधस्वरूप पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में धरना दिया और पुरजोर शब्दों में कहा कि संसद से पार्टी के सभी सदस्यों को ‘बाहर’ किये जाने के बाद भी उनकी भाजपा नेताओं के इस्तीफे की मांग कमजोर नहीं पड़ेगी।

लाइव अपडेट्स

-ललित मोदी विवाद में विदेश मंत्री के इस्तीफे की कांग्रेस की मांग पर राहुल गांधी ने कहा कि सुषमा स्वराज ने कानून तोड़ा है ।

-भाजपा संसदीय दल ने ऐतिहासिक नगा शांति समझौते का स्वागत करने के लिए प्रस्ताव पारित किया: नकवी

-सुषमा स्वराज, वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता । भाजपा संसदीय दल उनके साथ है : नकवी

-भाजपा संसदीय दल ने कांग्रेस की ‘‘नकारात्मक, अवरोधक और विकास-विरोधी’’ नीतियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

-ललित मोदी प्रकरण और व्यापमं घोटाले पर कांग्रेस सदस्यों के हंगामे और नारेबाजी के कारण आज राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित।

-सांसदों का निलंबन लोकतंत्र की हत्या- सोनिया गांधी

-संसद चलाना सरकार की जिम्मेदारी -मनमोहन सिंह

-कैबिनेट की बैठक भी बुलाई गई।

-कांग्रेस के आचरण के खि‍लाफ प्रस्ताव लाने का फैसला।

-मंगलवार सुबह बजे बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के 25 सदस्यों को निलंबित करने के स्पीकर सुमित्रा महाजन के फैसले को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया जबकि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग को उठाना जारी रखेगी।

सोनिया ने कहा, ‘ संसद की कार्यवाही चलाना सरकार की जिम्मेदारी है। हमारे सांसदों का निलंबन अलोकतांत्रिक है। लोकतंत्र की हत्या हुई है।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद परिसर में धरने के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, ए के एंटनी और आनंद शर्मा के साथ स्पीकर के फैसले के खिलाफ नारे भी लगाए। धरने में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी हिस्सा लिया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘ हम अपने रूख से पीछे नहीं हटेंगे और जहां तक भ्रष्टाचार के मुद्दों का सवाल है और सुषमा एवं व्यापमं का विषय है, हमारे दबाव में कोई कमी नहीं आयेगी।’’ मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि इस्तीफा कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि देश की जनता मांग रही है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘ व्यापमं ने मध्यप्रदेश में हजारों लोगों के भविष्य को बर्बाद कर दिया है। इस बात के स्पष्ट साक्ष्य हैं कि सुषमाजी ने नियमों को तोड़ा है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ललित मोदी के साथ वित्तीय संलिप्तता के स्पष्ट साक्ष्य हैं।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के ‘मन की बात’ सुननी चाहिए। धरना दे रहे नेता ‘वी वांट जस्टिस, तानाशाह शर्म करो’ जैसे नारे लगा रहे थे। कांग्रेस सदस्यों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर धरना दिया। सदस्य अपनी बांह पर काली पट्टी बांधे हुए थे। सपा और राजद के सदस्यों ने भी कांग्रेस सांसदों के साथ धरने में हिस्सा लिया। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का फैसला कानून सम्मत नहीं है। मुलायम ने कहा कि उन्होंने स्पीकार से निलंबन पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है।

संसद के मॉनसून सत्र में 9 दिन बचे हैं और अब तक एक भी दिन पूरी तरह से काम नहीं हो सका है। यह सत्र 13 अगस्त तक के लिए है। लेकिन अभी तक संसद में एक भी दिन काम नहीं हो पाया है। पिछले कई दिनों से सरकार और विपक्ष में जमकर वाकयुद्ध चल रहा है। कांग्रेस की ओर से सराकर विरोधी नारेबाजी जारी है तो सरकार के भी कई मंत्रियों ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। दरअसल, कांग्रेस ललितगेट और व्यापमं के मुद्दे पर मंत्रियों के इस्तीफ़े की मांग पर अड़ी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news