मधुसूदन मिस्त्री ने स्‍वीकारा- कांग्रेस में भी है गुटबाजी
Advertisement
trendingNow1270131

मधुसूदन मिस्त्री ने स्‍वीकारा- कांग्रेस में भी है गुटबाजी

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने स्वीकार किया कि उनकी पार्टी में कार्यकर्ताओं के बीच भारी गुटबाजी पनप चुकी है। बहरहाल, उन्होंने कहा कि गुटबाजी के बावजूद कार्यकर्ता एकजुट हैं।

मधुसूदन मिस्त्री ने स्‍वीकारा- कांग्रेस में भी है गुटबाजी

मथुरा : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने स्वीकार किया कि उनकी पार्टी में कार्यकर्ताओं के बीच भारी गुटबाजी पनप चुकी है। बहरहाल, उन्होंने कहा कि गुटबाजी के बावजूद कार्यकर्ता एकजुट हैं।

पार्टी के एक दिवसीय सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में मथुरा आए मिस्त्री ने सोमवार को यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में माना कि पार्टी में गुटबाजी है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लेकिन यह देश की सबसे पुरानी पार्टी है। और अकेले कांग्रेस में ही ऐसा हो, यह सही नहीं है। हर पार्टी में कुछ न कुछ गुटबाजी तो होती ही है। मिस्त्री ने कहा कि लेकिन हम पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटे हैं और इस उद्देश्य में कामयाब अवश्य होंगे।

Trending news