Chandrayaan 3 Launch Live Updates: लॉन्च हुआ चंद्रयान-3, गर्व से ऊंचा हुआ भारत का सिर
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1778949

Chandrayaan 3 Launch Live Updates: लॉन्च हुआ चंद्रयान-3, गर्व से ऊंचा हुआ भारत का सिर

Chandrayaan 3 Live Updates: आज इसरो (ISRO) अपने ड्रीम प्रोजेक्ट चंद्रयान-3 को लॉन्च करने जा रहा है. हम यहां श्रीहरिकोटा समेत देशभर से आपको लॉन्चिंग इवेंट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट यहां देंगे. लगातार जुड़े रहें zeempcg.com के साथ.

Chandrayaan 3 Launch Live Updates: लॉन्च हुआ चंद्रयान-3, गर्व से ऊंचा हुआ भारत का सिर
LIVE Blog

Chandrayaan 3 Launch Live: इसरो अपने मून मिशन के (ISRO Moon Mission) आज चंद्रयान-3 दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा. अगले 40-45 दिन के भीतर इसकी लैंडिंग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कराई जाएगी. दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा. मिशन से जुड़े हर खबर यहां पाएं.

14 July 2023
15:41 PM

चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर पूर्व इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने इसरो टीम को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह मिशन सफल होगा.

15:12 PM

चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 प्रोजेक्ट के निदेशक पी वीरमुथुवेल और इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने LVM3 M4 लॉन्चर के चंद्रयान को सफलतापूर्वक कक्षा में लॉन्च करने के बाद अपनी खुशी जाहिर की है.  इसरो का कहना है, "चंद्रयान-3 ने अपनी सटीक कक्षा में चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है,  अंतरिक्ष यान का स्वास्थ्य सामान्य है.

15:03 PM

चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 को आज दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया. जिसको लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है. इसके लांच होने के बा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लॉन्चिंग का वीडियो शेयर करते हुए कहा- जय हिंद

 

14:55 PM

चंद्रयान 3 का लॉन्च तीसरे और अंतिम चरण में पहुंच गया है. अब क्रॉयोजनिक इंजन स्टार्ट हो चुका है और चंद्रयान को लेकर आगे की ओर बढ़ रहा है.

14:37 PM

लांच हुआ चंद्रयान-3 
 चंद्रयान-3 की हुई लॉन्चिंग. गर्व से ऊंचा हुआ भारत का सिर.  

14:34 PM

 चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को देखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह. थोड़ी देर में होगी लांचिंग.

14:30 PM

चंद्रयान 3 की लांचिंग रिवर्स काउंटिंग मेरे कानों में सुनाई दे रही है. PM मोदी

14:27 PM

कितने बजे होगा लांच
इसरो आज बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर दो बजकर 35  मिनट पर लॉन्च किया जाएगा.

14:25 PM

केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले इसरो की टीम को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि आज देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है. चंद्रयान-3 मिशन के द्वारा भारत एक बार फिर चांद पर कदम रखने की कोशिश करेगा.

14:15 PM

कैसे देखें
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/watch?v=q2ueCg9bvvQ) पर देखा जा सकेगा. अब से कुछ ही देर में सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी.

14:00 PM

पहुंचे स्कूली छात्र
Chandrayaan3 के प्रक्षेपण को देखने के लिए 200 से अधिक स्कूली छात्र आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे हैं. इस दौरान एक छात्रा ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं कि मैं इसे देखने जा रही हूं, क्योंकि मैं कल्पना चावला की तरह अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती हूं.

13:46 PM

बॉलीवुड ने दी शुभकामनाएं
बॉलीवुड ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले इसरो की टीम को शुभकामनाएं दी हैं. बता दें कि अनुपम खेर, सुनील शेट्टी, सहित कई कलाकारों ने इसरो की तारीफ करते हुए बधाई दी है.

13:35 PM

पीएम ने दी शुभकामनाएं
ISRO Chandrayaan-3 Launch से पहले पीएम मोदी ने ISRO को दी शुभकामनाएं. पीएम ने  Moon Mission 2023 पर कहा कि 14 जुलाई 2023 भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में सुनहरे अक्षरों में अंकित होगा.

13:21 PM

चंद्रयान 3
चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के लिए अपग्रेडेड बाहुबली रॉकेट यानी लॉन्च वीइकल मार्क-3 (एलवीएम-3) तैयार किया गया है. इसके सफल होने के 100 परसेंट चांस है.

12:55 PM

चंद्रयान 2 
चंद्रयान-2 को 22 जुलाई, 2019 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था. बता दें कि यह 20 अगस्त, 2019 को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ.

12:40 PM

लाइव प्रसारण
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा. इसके अलावा, दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा. जो भी लोग इसका लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं यहां पर जाकर देख सकते हैं.

 

12:25 PM

उज्जैन न्यूज
उज्जैन के श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग को लेकर शुरू हुआ कुंडेश्वर महादेव का अभिषेक.
एक छोटा चंदयान बनाकर रखा महादेव के पास.
बीते दिनों महादेव के दर्शन करने पहुंचे थे इसरो अध्यक्ष.

11:55 AM

चंद्रयान 3
चंद्रयान 3 में एक प्रोपल्शन मॉड्यूल लगा है जिसका वजन 2,148 किलोग्राम है. इसके अलावा एक लैंडर जिसका वजन 1,723.89 किलोग्राम और  26 किलोग्राम का एक रोवर लगा है.

11:35 AM

चंद्रयान-3 
चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसकी लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से होगी.

11:19 AM

बदल सकती है लैंडिंग की तारीख
- चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग 23-24 अगस्त को रखी गई है
- सूर्योदय की स्थिति को देखते हुए इसमें बदलाव हो सकता है
- अगर सूर्योदय में देरी होती है तो इसरो लैंडिंग का समय बढ़ाकर इसे सितम्बर में कर सकता है

11:06 AM

- इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 लॉन्च होने के बाद पृथ्वी की कक्षा में जाएगा
- इसके बाद धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर आगे बढ़ेगा
- हम उम्मीद कर रहे हैं कि सब ठीक रहेगा और 23 अगस्त या उसके बाद किसी भी दिन लैंड करेगा

09:24 AM

काउंटडाउन शुरू
- चंद्रमा के लिए भारत के तीसरे मिशन चंद्रयान-3 का शुक्रवार दोपहर 2:35:17 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण होगा
- इसके लिए बृहस्पतिवार दोपहर 1:05 बजे से 25.30 घंटे का काउंटडाउन शुरू हो गया
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान-3 के जरिये चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारेगा

Trending news