अगले सप्ताह हो सकता है महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन
Advertisement

अगले सप्ताह हो सकता है महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन

महाराष्ट्र में अगले सप्ताह 29 या 30 अक्तूबर को नई सरकार शपथ ले सकती है।

मुंबई : महाराष्ट्र में अगले सप्ताह 29 या 30 अक्तूबर को नई सरकार शपथ ले सकती है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आगामी सोमवार को मुंबई पहुंच सकते हैं और इसके अगले दिन विधायक दल के नेता का चुनाव होने की संभावना है।

कहा जा रहा है कि सरकार गठन को लेकर भाजपा और उसकी पूर्व सहयोगी शिवसेना के बीच पर्दे के पीछे से बातचीत चल रही है।

हालिया विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सिंह को महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। भाजपा को 288 सदस्यीय विधानसभा में 122 सीटें मिली हैं। शिवसेना को 63 सीटें मिली हैं।

उधर, राष्ट्रीय समाज पक्ष :आरएसपी: के नेता माधव जानकर ने कहा कि उनकी पार्टी राकांपा के साथ किसी तरह के गठबंधन के पक्ष में नहीं है। आरएसपी को एक सीट मिली है।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात के बाद जानकर ने कहा, ‘हम राकांपा अथवा कांग्रेस के बिना नई सरकार बनाना चाहते हैं। हम इन दोनों पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़े हैं और उनके भ्रष्टाचार को उजागर किया।’ 

Trending news