लगातार हो रही बारिश से मुंबई हुई पानी पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोकल ट्रेनें और फ्लाइट हो रही हैं लेट
Advertisement

लगातार हो रही बारिश से मुंबई हुई पानी पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोकल ट्रेनें और फ्लाइट हो रही हैं लेट

मुंबई में बारिश से बहुत बुरा हाल है, मुंबई और आसपास के इलाके में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह जनजीवन भी प्रभावित हो चुका है। मुंबई की लाइफ लाइन माने जाने वाली लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हैं। सायन-कुर्ला ट्रैक पर पानी जमा होने से कल्याण से सीएसटी की ओर जाने वाली लोकल ट्रेने ठप हैं।सेंट्रल व हर्बर लाइनों पर लोकल ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। बारिश की वजह फ्लाईटे भी प्रभावित हैं।

फोटो साभार- Tweeter/ ANI

मुंबई: मुंबई में बारिश से बहुत बुरा हाल है, मुंबई और आसपास के इलाके में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह जनजीवन भी प्रभावित हो चुका है। मुंबई की लाइफ लाइन माने जाने वाली लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हैं। सायन-कुर्ला ट्रैक पर पानी जमा होने से कल्याण से सीएसटी की ओर जाने वाली लोकल ट्रेने ठप हैं।सेंट्रल व हर्बर लाइनों पर लोकल ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। बारिश की वजह फ्लाईटे भी प्रभावित हैं।

आधे घंटे से अधिक देरी से उड़ाने संचालित हो रही हैं।लोग अलग-अलग स्टेशनों पर फंसे हुए हैं। कुछ स्थानों पर तो प्लेटफार्म तक पानी आ चुका है। सड़कों पर भी भारी जलजमाव हो चुका है।

स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। इसके साथ ही दुकानों आदि में भी पानी भर गया है। इससे कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा है। रात से बारिश काफी तेज है और कयास लगाया गया है कि अगले दो-तीन दिनों तक बारिश का यही हाल रहने वाला है।

कई स्टेशनों पर पटरियां पानी में डूब गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी दी है।वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे मेट्रो स्टेशन के नीचे का पूरा इलाका पानी से भर गया।

ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर सायन की ओर जाने वाला रूट जाम बताया जा रहा है। बारिश के कारण मुंबई में उतरने वाले विमान 15-20 मिनट की देरी से लैंड कर रहे हैं।मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

लगातार बारिश के कारण लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।बारिश से मुंबई में कई जगहों पर पानी भर गया है। जिसके कारण सड़कों पर ट्रैफिक की गति धीमी हो गई है।गोदामों और दुकानों में पानी भरने से कारोबारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि निरंतर भारी बारिश से कई जगह पानी भर जाने के कारण छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और ठाणे के बीच उपनगरीय सेवाएं निलंबित की गईं।उन्होंने कहा कि शीओन स्टेशन के पास पटरियों पर पांच से सात इंच तक पानी जमा हो गया और किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सीएसटी और ठाणे स्टेशनों के बीच ट्रेन परिचालन रोक दिया गया।

उन्होंने कहा कि ट्रेन सेवाएं सुबह करीब साढे ग्यारह बजे रोकी गयी और परिचालन दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर फिर से शुरू हुआ।प्रवक्ता ने कहा कि पटरियों पर पानी भरने के कारण चालकों से ट्रेनों को सीमित रफ्तार से चलाने के लिए कहा गया है।

मध्य रेलवे के पीआरओ एके सिंह ने कहा कि चूंकि ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं, उपनगरीय यात्रियों को सीएसटी और कल्याण के बीच लंबी दूरी की ट्रेनों पर चढने की अनुमति दी गई है। बीएमसी के उपमहानगर आयुक्त सुधीर नाइक ने कहा कि आज सुबह से सौ मिलीमीटर से अधिक की बारिश दर्ज की गई है।

 

Trending news