मुंबई के ठाणे में इमारत ढहने से 12 लोगों की मौत
Advertisement

मुंबई के ठाणे में इमारत ढहने से 12 लोगों की मौत

यहां रेलवे स्टेशन के पास आज तड़के 50 साल पुरानी एक इमारत के ढह जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित 12 लोगों की मौत हो गई। निकाय संस्थाओं द्वारा इस इमारत को खतरनाक संरचना के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

मुंबई के ठाणे में इमारत ढहने से 12 लोगों की मौत

ठाणे: यहां रेलवे स्टेशन के पास आज तड़के 50 साल पुरानी एक इमारत के ढह जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित 12 लोगों की मौत हो गई। निकाय संस्थाओं द्वारा इस इमारत को खतरनाक संरचना के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रभारी संतोष कदम ने बताया कि ठाणे शहर के बी कैबिन स्थित चार मंजिला इमारत - कृष्णा निवास तड़के करीब ढाई बजे गिर गई। उस वक्त इमारत में मौजूद लोग सो रहे थे।

उन्होंने कहा कि मलबे से 60 वर्षीय व्यक्ति (रामचंद्र बरवे) का शव बरामद होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 12 हो गई। इमारत ढहने के तुरंत बाद दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 50 कर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों को बचाने का अभियान शुरू किया।

टीम मलबे से किसी तरह से कम से कम एक दर्जन लोगों को बाहर निकालने में सफल रही, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, भारी बारिश और अंधेरे के कारण बचाव कार्य में रूकावट भी आई।
अतिरिक्त निकाय आयुक्त सुनील चव्हाण के मुताबिक, इस इमारत को खरतनाक ढांचों की सूची में शामिल किया गया था ।

एक सप्ताह के भीतर इमारत ढहने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले कल्याण के ठाकुर्ली स्थित चोल गांव में 40 वर्ष पुरानी इमारत गिर गई थी और नौ लोग मारे गए थे। जिला कलेक्टर डॉक्टर अश्विनी जोशी और अभिभावक मंत्री एकनाथ शिंदे बचाव अभियानों की देखरेख कर रहे हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी हैं।

Trending news