देवयानी खोबरागड़े को पद से हटाया गया, जानकारी छिपाने का आरोप
Advertisement

देवयानी खोबरागड़े को पद से हटाया गया, जानकारी छिपाने का आरोप

विदेश मंत्रालय ने प्रशासनिक अधिकारी देवयानी खोबरागड़े को उनके पद से हटा दिया है। खबर है कि हाल ही में देवयानी ने मीडिया में एक साक्षात्कार दिया था, जिसके बाद से सरकार उनसे खफा चल रही थी। मंत्रालय ने उनपर तथ्य छिपाने का आरोप लगाया है। देवयानी विदेश मंत्रालय में डेवेलपमेंट पार्टनरशिप डिवीजन में निदेशक के पद पर कार्यरत थी।

देवयानी खोबरागड़े को पद से हटाया गया, जानकारी छिपाने का आरोप

नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने प्रशासनिक अधिकारी देवयानी खोबरागड़े को उनके पद से हटा दिया है। खबर है कि हाल ही में देवयानी ने मीडिया में एक साक्षात्कार दिया था, जिसके बाद से सरकार उनसे खफा चल रही थी। मंत्रालय ने उनपर तथ्य छिपाने का आरोप लगाया है। देवयानी विदेश मंत्रालय में डेवेलपमेंट पार्टनरशिप डिवीजन में निदेशक के पद पर कार्यरत थी।

देवयानी उस समय चर्चा में आई थीं जब पिछले साल न्यूयॉर्क में नौकरानी के साथ दुर्व्यवहार के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन्हें स्ट्रीप-सर्च किया गया था और अपराधियों के साथ रखा गया था। बाद में भारत सरकार ने उन्हें नई दिल्ली बुला लिया था।

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि देवयानी के खिलाफ जांच चल रही है, जिसके चलते ऐहतियातन उन्हें अनिश्चितकाल के लिए उनके पद से हटाया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि देवयानी के खिलाफ जानकारी छुपाने का आरोप है और उनके खिलाफ इस मामले में जांच चल रही है। अकबरूद्दीन ने कहा कि खोबरागड़े ने इस बात को सरकार से छिपाया कि उनके पति अमेरिका के नागरिक हैं और उनके दोनों बच्चों के पास अमेरिकी पासपोर्ट है।

Trending news