कितने लोकप्रिय हैं मोदी, राहुल और केजरीवाल? ताजे सर्वे में आए रोचक तथ्य
Advertisement

कितने लोकप्रिय हैं मोदी, राहुल और केजरीवाल? ताजे सर्वे में आए रोचक तथ्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में आज भी कोई कमी नहीं आई है। मोदी आज भी लोगों के चहेते बने हुए हैं। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में भारी हार का सामना करने वाली कांग्रेस पार्टी के जनाधार में व़ृद्धि पायी गई है। 'प्यू रिसर्च सेंटर' के एक ताजे अध्ययन में पीएम मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के बारे में रोचक बातें सामने आई हैं। यह सर्वे मई में कराया गया था और इसके नतीजे सोमवार को सामने आए।

कितने लोकप्रिय हैं मोदी, राहुल और केजरीवाल? ताजे सर्वे में आए रोचक तथ्य

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में आज भी कोई कमी नहीं आई है। मोदी आज भी लोगों के चहेते बने हुए हैं। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में भारी हार का सामना करने वाली कांग्रेस पार्टी के जनाधार में व़ृद्धि पायी गई है। 'प्यू रिसर्च सेंटर' के एक ताजे अध्ययन में पीएम मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के बारे में रोचक बातें सामने आई हैं। यह सर्वे मई में कराया गया था और इसके नतीजे सोमवार को सामने आए।

नरेंद्र मोदी 

-81% भारतीय अब भी पीएम मोदी के बारे में अच्छी राय रखते हैं जबकि इनमें से 57% भारतीय पीएम को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। जबकि 2015 में 87% लोगों ने पीएम के पक्ष में राय जाहिर की थी।

-पीएम मोदी देश के सभी इलाकों और समूहों के बीच लोकप्रिय हैं।

-देश जैसा चल रहा है उससे 65% लोग संतुष्ट हैं जबकि 80% लोगों का मानना है कि अर्थव्यवस्था अच्छा कर रही है जबकि 2014 में अर्थव्यवस्था के बारे ऐसी राय रखने वाले 55% थे।

-यहां तक कि कांग्रेस का समर्थन करने वाले 24% लोगों की मोदी के बारे में राय काफी सकरात्मक है।

-देश के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में मोदी के समर्थक हैं।

-सर्वे में 56% लोगों का कहना है कि मोदी 'ऐसे व्यक्ति हैं जो उनकी तरह लोगों के बारे में सोचते हैं।'

-51% का मानना है कि पीएम मोदी उस तरह से बर्ताव करते हैं जैसा कि वे सोचते हैं, जबकि 28% इससे असहमत हैं।

-केवल 51% भारतीयों की राय है कि पीएम मोदी चीजों को ठीक रखने की योग्यता रखते हैं, 33% का कहना है कि वह चीजों को पूरा नहीं कर सकते।

-49% भारतीयों की राय है कि मोदी लोगों को जोड़ते हैं जबकि 29% का कहना है कि वह 'विभाजनकारी' हैं।

-बेरोजगारी से निपटने में मोदी सरकार के प्रयासों से 62% भारतीय सहमत हैं।

-आतंकवाद से निपटने के मोदी के प्रयासों से 61% भारतीय संतुष्ट हैं जबकि 59% का मानना है कि मोदी ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए काम किया है।

-68% भारतीय मानते हैं कि 10 वर्ष पहले की तुलना में आज भारत दुनिया में काफी अहम भूमिका निभा रहा है। केवल 22% लोग पाकिस्तान के प्रति मोदी की पहल समर्थन करते हैं।

-2015 में भाजपा की लोकप्रियता जहां 87% थी वह 2016 में घटकर 80% पर आ गई है। गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में पार्टी की लोकप्रियता में थोड़ी कमी आई है।

राहुल गांधी 

-2014 के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता में थोड़ा सुधार देखा गया है।

-63% भारतीय राहुल के बारे में अच्छी राय रखते हैं।

-85% कांग्रेस पार्टी के समर्थक राहुल गांधी के बारे में सकारात्मक सोच रखते हैं जबकि भाजपा का समर्थन करने वाले 52% लोग भी राहुल गांधी के बारे में सकारात्मक राय रखते हैं।

-65% भारतीय सोनिया गांधी को पसंद करते हैं। सोनिया के बारे में यह प्रतिशत 2015 में 58% और 2013 में 49% था।

-कांग्रेस की रेटिंग में भी सुधार नजर आया है। 2015 में यह 61% था जिसमें थोड़ी वृद्धि नजर आई है।

अरविंद केजरीवाल

-50% भारतीय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पसंद करते हैं जबकि 2015 में यह प्रतिशत 60 था।

-आम आदमी पार्टी की रेटिंग में कमी आई है और इसके समर्थक भी कम हुए हैं।

-केवल 47% लोगों ने आप के बारे में सकारात्मक राय जाहिर की, 2015 में यह 58% था।
 

Trending news