संस्थानों को अस्थिर और समाज का ध्रुवीकरण कर रही है मोदी सरकार: सोनिया गांधी
Advertisement
trendingNow1297424

संस्थानों को अस्थिर और समाज का ध्रुवीकरण कर रही है मोदी सरकार: सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में बुधवार को सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार संस्थानों को अस्थिर कर रही है और समाज का ध्रुवीकरण कर रही है।

संस्थानों को अस्थिर और समाज का ध्रुवीकरण कर रही है मोदी सरकार: सोनिया गांधी

नई दिल्‍ली : कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में बुधवार को सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार संस्थानों को अस्थिर कर रही है और समाज का ध्रुवीकरण कर रही है।

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने संसदीय बहुमत को लोगों पर संकीर्ण विचारधारा थोपने का लाइसेंस समझ लिया है। कश्मीर की हालिया घटनाएं देश के लिए गंभीर खतरा हैं।

गौर हो कि बीते दिनों अरुणाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए फैसलों का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया था कि ‘सत्ता के लालच’ में वह लोकप्रिय जनादेश का अनादर कर रही है और चुनी हुई सरकारें गिराने के लिए संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। उच्चतम न्यायालय की ओर से अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बहाल करने का आदेश दिए जाने के एक दिन बाद सोनिया ने कहा था कि सत्ता के लालच में मौजूदा सरकार ने भारत के संविधान के प्रावधानों की धज्जियां उड़ा दी हैं और जनादेश का अनादर कर उत्तराखंड एवं अरुणाचल प्रदेश की चुनी हुई सरकारें गिराई।

Trending news