मध्‍य प्रदेश: कवि राजेश जोशी ने भी लौटाया साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार
Advertisement

मध्‍य प्रदेश: कवि राजेश जोशी ने भी लौटाया साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार

मध्य प्रदेश के जाने-माने कवि और लेखक राजेश जोशी ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हो रहे हमलों के विरोध में साहित्य सम्मान लौटाने का फैसला लिया है। उन्हें वर्ष 2002 में साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजा गया था। राजेश जोशी भोपाल के रहने वाले हैं। दूसरी ओर लेखक, आलोचक, संपादक और कवि मंगलेश डबराल ने भी पुरस्कार लौटा दिया है।

भोपाल : मध्य प्रदेश के जाने-माने कवि और लेखक राजेश जोशी ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हो रहे हमलों के विरोध में साहित्य सम्मान लौटाने का फैसला लिया है। उन्हें वर्ष 2002 में साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजा गया था। राजेश जोशी भोपाल के रहने वाले हैं। दूसरी ओर लेखक, आलोचक, संपादक और कवि मंगलेश डबराल ने भी पुरस्कार लौटा दिया है।

गौर हो कि दक्षिण भारत के साहित्यकार केएम कुलबर्गी की हत्या के विरोध में करीब दर्जनभर साहित्यकारों ने अवॉर्ड वापस किए हैं।

जोशी ने सोमवार को कहा कि देश में लेखकों पर हमले कर उनकी हत्याएं की गईं और सरकार मौन है। एक तरफ देश में जहां असहिष्णुता बढ़ रही है, वहीं अभिव्यक्ति की आजादी पर हमले किए जा रहे हैं। इसके अलावा दादरी की घटना के बाद केंद्र सरकार का जो रवैया है, वह बताता है कि यह देश फासीवाद की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विरोध का अपना तरीका होता है, लिहाजा उन्होंने साहित्य सम्मान लौटाने का फैसला लिया है। गौर हो कि राजेश को वर्ष 2002 में उनकी कविता संग्रह के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था। साहित्यकारों व लेखकों पर हुए हमले और देश में बढ़ती असहिष्णुता के विरोध में हाल में कई साहित्यकार और लेखक अपना विरोध दर्ज कराते हुए साहित्य सम्मान लौटा चुके हैं।

Trending news