उत्‍तर भारत में कोहरे व ठंड से जनजीवन प्रभावित, ट्रेनें-फ्लाइट लेट
Advertisement

उत्‍तर भारत में कोहरे व ठंड से जनजीवन प्रभावित, ट्रेनें-फ्लाइट लेट

दिल्ली और एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और धुंध के साथ ठंड बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह तड़के से ही कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं, दिल्‍ली में पारा गिरने से ठंड बढ़ गई है। कोहरे की वजह से ट्रेनें-फ्लाइट लेट हुई हैं। कोहरे के कारण लंबी दूरी की सभी ट्रेनें काफी विलंब से चल रही है। आईजीआई एयरपोर्ट पर भी कई उड़ानों में आज देरी हुई हैं।

फाइल फोटो

नई दिल्‍ली : दिल्ली और एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और धुंध के साथ ठंड बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह तड़के से ही कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं, दिल्‍ली में पारा गिरने से ठंड बढ़ गई है। कोहरे की वजह से ट्रेनें-फ्लाइट लेट हुई हैं। कोहरे के कारण लंबी दूरी की सभी ट्रेनें काफी विलंब से चल रही है। आईजीआई एयरपोर्ट पर भी कई उड़ानों में आज देरी हुई हैं। ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ दी है। सुबह चलने वाली गाड़ियां सड़क पर लाइट जला कर चल रही हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार सुबह ठंड का असर रहा और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही कम दृश्यता के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ और चार ट्रेनों का परिचालन रद्द करना पड़ा। उत्तर की ओर आने जाने वाली कुल 107 ट्रेनें कई घंटे की देर से चल रही हैं। यह देर दो से छह घंटे की है। घने कोहरे के कारण 36 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। हालांकि, दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के मुताबिक विमानों का परिचालन सामान्य है।

सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता का स्तर 400 मीटर दर्ज किया जबकि पालम वेधशाला ने दृश्यता का स्तर 500 मीटर दर्ज किया। सुबह साढ़े आठ बजे आद्र्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है। कल का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे की वजह से पूरे प्रदेश में रेल एवं सड़क यातायात पर असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटो के दौरान तापमान में और गिरावट आयेगी और कोहरा बढ़ेगा।

Trending news