अब गूगल मैप्स पर मिलेगी भारतीय रेल की समयसारणी
Advertisement

अब गूगल मैप्स पर मिलेगी भारतीय रेल की समयसारणी

भारतीय रेल की समयसारणी अब गूगल मैप्स के गूगल ट्रांजिट पर उपलब्ध होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा आठ भारतीय शहरों के सार्वजनिक परिवहन की ताजा सूचना इस एप्प पर उपलब्ध होगी।

अब गूगल मैप्स पर मिलेगी भारतीय रेल की समयसारणी

मुंबई : भारतीय रेल की समयसारणी अब गूगल मैप्स के गूगल ट्रांजिट पर उपलब्ध होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा आठ भारतीय शहरों के सार्वजनिक परिवहन की ताजा सूचना इस एप्प पर उपलब्ध होगी।

गूगल मैप्स के फीचर गूगल ट्रांजिट से सार्वजनिक परिवहन की योजना बनाने में मदद मिलती है और यह किसी भी एंड्रॉयड या आईओएस उपकरण तथा डेस्कटाप के जरिए उपलब्ध है। बयान में कहा गया कि इससे 12,000 रेलगाड़ियों और अहमदाबाद, बेंगलुर, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, नयी दिल्ली और पुणे के बस एवं मेट्रो मार्गों की सूचना मिलेगी।

गूगल मैप्स के निदेशक (कार्यक्रम प्रबंधन) सुरेन रहेला ने कहा, गूगल ट्रांजिट, गूगल मैप्स को और व्यापक बनाने का अंग है और यह विश्व भर के करोड़ों लोगों के लिए सही और उपयोगी सूचना मुहैया कराता है जो बस, ट्रेन या मेट्रो अथवा ट्रॉम से सफर करते हैं।

उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि भारतीय रेलवे की अखिल भारतीय समयसारणी और भारत के आठ शहरों की सूचना गूगल ट्रांजिट पर होने से आपकी अगली यात्रा सुगम हो जाएगी। गूगल मैप्स पर न्यूयॉर्क, लंदन, टोक्यो और सिडनी समेत 2,800 शहरों में 10 लाख से ज्यादा गंतव्यों की परिवहन समयसारणी उपलब्ध है।

Trending news