ओडिशा में ट्रांसजेंडर ने मां बनने की ख्वाहिश में पुरुष से रचाई शादी
Advertisement

ओडिशा में ट्रांसजेंडर ने मां बनने की ख्वाहिश में पुरुष से रचाई शादी

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक ट्रांसजेंडर ने पुरुष से शादी रचाकर सामाजिक मिथकों को तोड़ डाला है। मेघा नाम की इस ट्रांसजेंडर ने बासुदेव नाम के पुरुष से शादी रचाई है। ऑल ओडिशा किन्नर और थर्ड जेंडर एसोशिएसन ने भी इस शादी को अपना समर्थन दिया है। मेघा ने कहा कि लोगों का मानना है कि ट्रांसजेंडर शादी नहीं कर सकते। वे मातृत्व का आनंद नहीं ले सकते हैं।

तस्वीर के लिए साभार- ani

नई दिल्ली: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक ट्रांसजेंडर ने पुरुष से शादी रचाकर सामाजिक मिथकों को तोड़ डाला है। मेघा नाम की इस ट्रांसजेंडर ने बासुदेव नाम के पुरुष से शादी रचाई है। ऑल ओडिशा किन्नर और थर्ड जेंडर एसोशिएसन ने भी इस शादी को अपना समर्थन दिया है। मेघा ने कहा कि लोगों का मानना है कि ट्रांसजेंडर शादी नहीं कर सकते। वे मातृत्व का आनंद नहीं ले सकते हैं।

मेघा ने पुरुष बासुदेव से शादी करने के बाद ख्वाहिश जताई है कि एक दिन वह मां बनेगी। दुल्हन बनी ट्रांसजेंडर ने कहा कि वह समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना चाहती है और कम्यूनिटी के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहती है। दुल्हन मेघा ने कहा कि लोग सोचते हैं कि ट्रांसजेंडर शादी नहीं करते और वे बच्चे पैदा नहीं कर सकते लेकिन मैं उन्हें गलत साबित करूंगी। हम भी ऐसी महिलाएं हैं जो सामान्य जीवन जीना चाहती हैं।

 

Trending news