स्थापना दिवस पर ममता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी
Advertisement

स्थापना दिवस पर ममता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी

उभरते राजनीतिक समीकरणों के एक संकेत के तहत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कांग्रेस के 132वें स्थापना दिवस पर इसके सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

स्थापना दिवस पर ममता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी

कोलकाता : उभरते राजनीतिक समीकरणों के एक संकेत के तहत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कांग्रेस के 132वें स्थापना दिवस पर इसके सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ममता ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस के सभी सदस्यों को पार्टी के 132वें स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं।’ अपने इस ट्वीट से एक दिन पहले ममता ने कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांगते हुए विमुद्रीकरण के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था।

मंगलवार को नई दिल्ली में आठ दलों की बैठक और संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के बाद सरकार के खिलाफ अन्य दलों को भी लाने का संकल्प लिया था। ममता कांग्रेस से जुड़कर ही राजनीति में आई थीं। पहले वह युवक कांग्रेस की नेता थीं और फिर सांसद बनीं। कांग्रेस से गंभीर मतभेदों के चलते 1998 में उन्होंने नयी पार्टी तृणमूल कांग्रेस बना ली थी।

Trending news