महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए भाजपा के मंत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
Advertisement

महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए भाजपा के मंत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

जम्मू कश्मीर सरकार के मंत्री चौधरी लाल सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैल गयी है जिसमें उन्हें एक महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए देखा जा सकता है।

जम्मू : जम्मू कश्मीर सरकार के मंत्री चौधरी लाल सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैल गयी है जिसमें उन्हें एक महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए देखा जा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता लाल सिंह अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए लाखनपुर के सरकारी अस्पताल गये थे। अस्पताल में उन्होंने देखा कि डॉक्टर का कॉलर सही से नहीं था और उन्होंने उसे सही किया।

पूरे घटनाक्रम के चश्मदीद एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, मंत्री महिला डॉक्टर के पास गये और उनसे कहा..बिटिया आपका कॉलर सही नहीं है और उन्होंने हाथ से उसे सही किया। महिला डॉक्टर ने कोई विरोध नहीं किया। अधिकारी ने कहा कि इसे देख रहीं अन्य महिला डॉक्टरों ने भी अपने-अपने कॉलर सही कर लिये।

उन्होंने कहा, वहां काफी भीड़ थी। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने एक सरकारी अस्पताल में अनुचित तरीके से महिला डॉक्टर को छूआ। मंत्री के साथ स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ मनदीप भंडारी और कठुआ के एसपी नासिर खान भी थे।

इस साल फरवरी में सिंह पर एक महिला डॉक्टर ने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तब मंत्री ने कथित तौर पर एप्रन नहीं पहनने पर उस महिला डॉक्टर को खरी खोटी सुनाई थी।

 

Trending news