मणिपुर में गरजे PM मोदी, कहा- 'जो कांग्रेस ने 15 साल में नहीं किया, हम 15 महीने में कर दिखाएंगे'
Advertisement
trendingNow1319728

मणिपुर में गरजे PM मोदी, कहा- 'जो कांग्रेस ने 15 साल में नहीं किया, हम 15 महीने में कर दिखाएंगे'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में मणिपुर में एक रैली को संबोधित किया। इंफाल पश्चिम जिला में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 15 सालों में मणिपुर के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा को सेवा करने का एक मौका दीजिए।

मणिपुर में गरजे PM मोदी, कहा- 'जो कांग्रेस ने 15 साल में नहीं किया, हम 15 महीने में कर दिखाएंगे'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में मणिपुर में एक रैली को संबोधित किया। इंफाल पश्चिम जिला में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 15 सालों में मणिपुर के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा को सेवा करने का एक मौका दीजिए।

उन्होंने कहा मुझे दिल्ली में सिर्फ ढाई साल हुए हैं, लेकिन यहां पर 15 साल से मुख्यमंत्री बैठे हैं और उन्होंने कोई विकास का काम नहीं किया। 15 सालों में मणिपुर लगातार नीचे गया है। पीएम मोदी बोले- दिल्ली में कांग्रेस की सरकार भी थी, उसके बाद भी मणिपुर को बर्बाद कर दिया गया। आपको बता दें कि मणिपुर विधानसभा की 60 सीटों पर 4 मार्च और 8 मार्च को चुनाव होना है।

कांग्रेस ने मणिपुर को बर्बाद कर दिया है. मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल में नहीं किया, हम 15 महीने में कर देंगे। राज्य में चल रही नाकेबंदी पर पीएम ने कहा कि मणिपुर में बीजेपी की सरकार आते ही हम कोई भी नाकेबंदी नहीं रहने देंगे और दिखा देंगे कि सरकार कैसे चलती है।

और पढ़ें :- महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में जीत को PM मोदी ने बताया '2017 की बड़ी शुरूआत

मोदी ने कहा कि जहां भी कांग्रेस रही, वहां विकास नहीं सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ. एक जनजाति से दूसरी को लड़ा देना, यही कारोबार चलाया जा रहा है। पीएम ने कहा कि 40 साल के बाद मैं ऐसा प्रधानमंत्री हूं जो पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए की जाने वाली बैठक में आया। 

पिछले दो साल में हमारी सरकार के मंत्रियों का 90 बार दौरा पूर्वोत्तर में होता रहा है। अटल जी ने नॉर्थ ईस्ट के लिए अलग मंत्रालय बनाया था, अलग बजट दिया था, लेकिन बाद की सरकार ने इसकी परवाह ही नहीं की। अगर सरकार दो कदम चले तो यहां के लोग 4 कदम चलने को तैयार रहते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मणिपुर के किसानों का नुकसान किया है और अब इस सरकार को एक दिन भी मणिपुर की सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने मणिपुर की जनता से वादा किया कि अगर भाजपा की सरकार को इस बार मौका दिया जाता है तो कांग्रेस की सरकार ने जो 15 सालों में नहीं किया, उसे भाजपा 15 महीनों में कर के दिखाएगी।

वह बोले कि मणिपुर के जवान होनहार हैं और उन्हें देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मणिपुर के युवाओं के लिए भी भाजपा सरकार प्रयास करेगी।

मोदी ने कहा कि यहां सरकारी नौकरियों के रेट फिक्स हैं, मंत्री के यहां खाना बनाने का भी रेट है। हमने दिल्ली पुलिस में खास तौर पर मणिपुर के नौजवानों को रोजगार देने का काम किया। यहां पर भारत सरकार के पैसे मिलने के बाद भी योजनाएं लागू नहीं होती हैं।

चुनाव घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री झूठ फैलाकर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। जब 1,000 और 500 के नोट बंद हो गए तो सबसे पहले कांग्रेस वाले भाग-दौड़ करने लगे।

खेल जगत में मणिपुर के लोगों ने नाम रोशन किया है, इसलिए हमने खेल विश्वविद्यालय बनाने के लिए पैसे आवंटित कर दिए। अब मणिपुर को 10 पर्सेंट वाला नहीं, जीरो पर्सेंट वाला मुख्यमंत्री चाहिए। उन्हें 10 पर्सेंट कमीशन के लिए चाहिए और मुझे 100 पर्सेंट विकास के लिए वोट चाहिए।

अखिलेश यादव पीएम मोदी ने कहा कि पहले यहां के मंत्री दिल्ली में बैठे रहते थे, लेकिन वहां बैठा पीएम मिलने का समय नहीं देता था। वह बोले कि अब दिल्ली में पीएम के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं।

वह बोले कि सिक्किम विकास कर रहा है, क्योंकि वहां भाजपा की सरकार है, लेकिन अन्य जगहों पर कांग्रेस की सरकार है, इसलिए वहां भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। पीएम मोदी बोले 11 मार्च को नतीजे आएंगे और 13 मार्च को भाजपा की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही हर रोक को हटा दिया जाएगा।

प्रदेश में बीजेपी का सीधा मुकाबला कांग्रेस पार्टी से है। बीजेपी की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि इस बार भी पार्टी की तरफ से किसी CM कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया जाएगा। पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी। बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही राज्य में मुख्य रूप से दो ध्रुवीय मुकाबला माना जा रहा है। वैसे, प्रदेश में कुछ छोटे दल भी सक्रिय हैं।

राज्य की 60 विधानसभा सीटों के लिए चार व आठ मार्च को दो चरणों में मतदान होगा। भाजपा इस बार यहां सत्ता की प्रमुख दावेदार के तौर पर उभरी है।बीजेपी मणिपुर से पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

 

Trending news