अगर कर्नाटक, तमिलनाडु कावेरी पर लड़े तो भूख हड़ताल कर सकती हूं : उमा
Advertisement

अगर कर्नाटक, तमिलनाडु कावेरी पर लड़े तो भूख हड़ताल कर सकती हूं : उमा

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कावेरी जल मुद्दे पर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच शांति की अपील की और कहा कि अगर उनके बीच झगड़े की कोई खबर आती है तो वह दोनों राज्यों की सीमा पर भूख हड़ताल कर सकती हैं। केन्द्र द्वारा तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच मतभेदों को दूर करने के लिए बुलाई गई बैठक में कोई समाधान नहीं निकला।

अगर कर्नाटक, तमिलनाडु कावेरी पर लड़े तो भूख हड़ताल कर सकती हूं : उमा

नई दिल्ली  : केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कावेरी जल मुद्दे पर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच शांति की अपील की और कहा कि अगर उनके बीच झगड़े की कोई खबर आती है तो वह दोनों राज्यों की सीमा पर भूख हड़ताल कर सकती हैं। केन्द्र द्वारा तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच मतभेदों को दूर करने के लिए बुलाई गई बैठक में कोई समाधान नहीं निकला।

बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और वह केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री हैं, जल साझेदारी पर ‘वहां कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।’ बैठक में कोई समाधान नहीं निकल सका क्योंकि तमिलनाडु ने कर्नाटक के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया कि कावेरी बेसिन में जल की उपलब्धता का आकलन करने के लिए एक केन्द्रीय विशेषज्ञ दल भेजा जाए।

उमा ने कहा, ‘मैं दोनों राज्यों से अपील करती हूं.. मैं धमका नहीं रही हूं, यह अपील है, अगर मैं (झगड़े के बारे में) एक भी चीज सुनती हूं, मैं दोनों राज्यों की सीमा पर भूख हड़ताल पर बैठने जा रही हूं।’

Trending news