पाकिस्तान ने जम्मू्-कश्मीर के अखनूर जिले में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
Advertisement

पाकिस्तान ने जम्मू्-कश्मीर के अखनूर जिले में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान सेना ने आज सुबह चार बजे से फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू- कश्मीर के अखनूर जिले में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे। भारतीय सेना इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

फाइल फोटो

नई दिल्ली: पाकिस्तान सेना ने आज सुबह चार बजे से फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू- कश्मीर के अखनूर जिले में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे। भारतीय सेना इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

जम्मू संभाग के अखनूर सेक्टर में अग्रिम इलाकों पर हुई इस गोलाबारी में फिलहाल किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

सूत्रों ने बताया, 'पाकिस्तान रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के ठिकानों पर गोलीबारी जिसके लिए उन्होने छोटे और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया।' सूत्र ने बताया, 'बीएसएफ ने भी समान क्षमता के हथियारों का इस्तेमाल कर जवाबी कार्रवाई की. क्षेत्र में अभी भी रूक-रूक कर गोलीबारी जारी है।'

पिछले 48 घंटों में पाकिस्तान की तरफ से यह चौथा संघर्षविराम उल्लंघन है, जबकि बीते एक महीने के दौरान छठी बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।

इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को भी पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से नियंत्रण रेखा में जम्मू जिले के पल्लनवाला, चपरियाल और समनाम इलाकों में गोलीबारी की गई। यह गोलीबारी गुरुवार-शुक्रावर की दरमियानी रात करीब साढ़े बारह बजे शुरू की गई, जबकि देर रात डेढ़ बजे समाप्त हो गई। 

 

Trending news