बिहार के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं PM मोदी : एम.जे. अकबर
Advertisement

बिहार के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं PM मोदी : एम.जे. अकबर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार के बेहतर भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। यह बात आज यहां पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एम. जे. अकबर ने कही। उन्होंने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के गठबंधन को ‘झूठे वादों का गठबंधन’ करार दिया।

बिहार के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं PM मोदी : एम.जे. अकबर

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार के बेहतर भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। यह बात आज यहां पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एम. जे. अकबर ने कही। उन्होंने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के गठबंधन को ‘झूठे वादों का गठबंधन’ करार दिया।

अकबर ने कहा, ‘अगर आप बिहार चुनावों में भाजपा की संभावनाओं को देखना चाहते हैं तो टेलीविजन चैनल देखिए। आप नरेन्द्र मोदी की हर रैली में भारी भीड़ देखेंगे। ये लोग छह-आठ घंटे की यात्रा करते हैं, किसी और को वोट देने के लिए नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह बिहार के अगले 25 वर्ष के लिए पहला चुनाव लड़ रहे हैं- बिहार के भविष्य, बिहार की समृद्धि के लिए लड़ रहे हैं। वे नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के विफल वादों के खिलाफ लड़ रहे हैं।’ 

अकबर ने कहा कि केंद्री की मोदी सरकार द्वारा जन धन योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना बिहार के लोगों के बीच काफी सफल होगी क्योंकि इससे राज्य के संपूर्ण विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘नीतीश और लालू का गठबंधन बीता हुआ गठबंधन है। यह पिछले कुछ दशक का विफल वादों का गठबंधन है।’ असहिष्णुता की शिकायत करते हुए लेखकों द्वारा पुरस्कार लौटाने के बारे में उन्होंने कहा कि वे ऐसा बिहार चुनावों से पहले कर रहे हैं और यह राजनीतिक रूप से प्रेरित है।

Trending news