बहराइच में रविवार को परिवर्तन रैली करेंगे PM मोदी
Advertisement

बहराइच में रविवार को परिवर्तन रैली करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे।

बहराइच में रविवार को परिवर्तन रैली करेंगे PM मोदी

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बहराइच में 11 दिसम्बर को विशाल परिवर्तन रैली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे।’ उन्होंने बताया कि परिवर्तन रैली में विशेष रूप से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र सिंह शामिल होंगे।

श्रीवास्तव ने बताया कि रैली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद विनय कटियार, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, अनुपमा जायसवाल, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद सावित्री बाई फुले, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद दद्दन मिश्रा, सांसद कीतिर्वधन सिंह, सांसद अजय मिश्र टेनी तथा सांसद रेखा वर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दूबे, विधायक व प्रदेश तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इससे पहले मोदी गाजीपुर में 14 नवंबर, आगरा में 20 नवंबर, कुशीनगर में 27 नवंबर, मुरादाबाद में तीन दिसंबर को परिवर्तन रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।

बहराइच रैली के बाद मोदी कानपुर में 18 दिसंबर को परिवर्तन रैली संबोधित करेंगे। अगले साल दो जनवरी को उनके राजधानी लखनऊ में महारैली को संबोधित करने की संभावना है।

Trending news