'सनी लियोनी वापस जाओ' के नारे के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
Advertisement

'सनी लियोनी वापस जाओ' के नारे के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

पोर्नस्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी के खिलाफ आवाज उठने लगी है। कुछ लोगों ने सनी के खिलाफ दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर धरना दिया। लोगों ने सनी से देश छोड़कर जाने और यहां अश्लीलता न फैलाने की मांग की।

'सनी लियोनी वापस जाओ' के नारे के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

नई दिल्ली : पोर्नस्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी के खिलाफ आवाज उठने लगी है। कुछ लोगों ने सनी के खिलाफ दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर धरना दिया। लोगों ने सनी से देश छोड़कर जाने और यहां अश्लीलता न फैलाने की मांग की।

लोगों ने जंतर-मंतर पर होर्डिग्स और पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया।

लोगों ने यह प्रदर्शन भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) नेता अतुल अंजान के उस बयान के बाद किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि सनी लियोनी का कंडोम का विज्ञापन रेप के लिए उकसाता है।

हालांकि, अंजान ने अपने बयान के लिए बाद में माफी मांग ली। उन्होंने सनी लियोनी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके जरिए संस्कृति को खराब किया जा रहा है। सनी लियोनी एक पॉर्न स्टार है और उनका सम्मान नहीं कर सकता। अंजान ने कहा कि वह सेंसर बोर्ड से सनी लियोनी की शिकायत करेंगे।

Trending news