नामकरण विवाद को लेकर 'गांधी-नेहरू' परिवार के प्रति नरम हुए ऋषि कपूर के सुर
Advertisement

नामकरण विवाद को लेकर 'गांधी-नेहरू' परिवार के प्रति नरम हुए ऋषि कपूर के सुर

देश में संस्थानों एवं अन्य बड़ी सरकारी परिसंपत्तियों का नाम गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर रखने की परिपाटी की आलोचना कर विवाद खड़ा कर चुके अभिनेता रिषि कपूर ने दावा किया है कि उन्होंने मोदी सरकार से राजनीतिक लाभ पाने के लिए इस मुद्दे को नहीं उठाया था। 63 वर्षीय अभिनेता ने कई ट्वीट कर सरकारी परिसंपत्तियों का नाम गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर रखने की परिपाटी की आलोचना की थी। 

फाइल फोटो

नई दिल्ली : देश में संस्थानों एवं अन्य बड़ी सरकारी परिसंपत्तियों का नाम गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर रखने की परिपाटी की आलोचना कर विवाद खड़ा कर चुके अभिनेता रिषि कपूर ने दावा किया है कि उन्होंने मोदी सरकार से राजनीतिक लाभ पाने के लिए इस मुद्दे को नहीं उठाया था। 63 वर्षीय अभिनेता ने कई ट्वीट कर सरकारी परिसंपत्तियों का नाम गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर रखने की परिपाटी की आलोचना की थी। 

कपूर ने एक टीवी शो में कहा, 'मेरी नेता बनने की कोई आकांक्षा नहीं है और न ही मैंने सत्तारूढ़ दल को खुश करने के लिए ऐसा कहा। मैं किसी को प्रभावित करने की कोशिश नहीं कर रहा था, और न ही मैं पद्म पुरस्कार या राज्यसभा की सदस्यता चाहता हूं।' उन्होंने कहा कि वह गांधी-नेहरू परिवार का सम्मान करते हैं लेकिन राष्ट्रीय परिसंपत्तियों का नामकरण बस एक ही परिवार के नाम पर करने के पक्ष में नहीं हैं। 

उन्होंने कहा, 'क्या हमारे पास ऐसे प्रख्यात लोग नहीं हैं जिन्होंने शहर और हमारे महान देश को बनाया। कपूर परिवार हर समय कांगेस का समर्थक रहा है लेकिन मुद्दा यह है कि पार्टी में कुछ चापलूस लोग इस (गांधी-नेहरू) परिवार को खुश रखने के लिए सभी सरकारी परिसंपत्तियों का नाम (उसके नाम पर) रखने की कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि केवल दिल्ली में ही 64 ऐसी परिसंपत्तियां हैं जिनके नाम गांधी नेहरू परिवार के नाम पर हैं।

Trending news