Chandrayaan-3 की सफलता के लिए सीमा हैदर ने रखा व्रत, लैंडिंग तक ऐसे गुजारेंगी दिन
Advertisement
trendingNow11837854

Chandrayaan-3 की सफलता के लिए सीमा हैदर ने रखा व्रत, लैंडिंग तक ऐसे गुजारेंगी दिन

Seema Haider Fast For Chandrayaan-3: लंबे समय से 'सीमा हैदर' नाम का गूगल पर कीवर्ड के रूप में ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. अब पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से जुड़ी एक और अपडेट सामने आ रही है. खबर है कि सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए व्रत रखा है.

फाइल फोटो

Chandrayaan-3 Land Time: पूरा देश चंद्रयान-3 (India Mission Moon) मिशन की सफलता की कामना कर रहा है. मध्य प्रदेश में इसकी सफलता के लिए पूजा-पाठ का आयोजन किया गया. वहीं ओडिशा की एक मस्जिद में चंद्रयान-3 के लिए दुआ की गई. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने भी मिशन की सफलता के लिए गुरुद्वारे में प्रार्थना की. इन दिनों गूगल पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के अलावा एक और कीवर्ड खूब ट्रेंड कर रहा है और वो है 'सीमा हैदर'. आपको बता दें कि सीमा हैदर से जुड़ी एक और अपडेट सामने आ रही है. खबरों की मानें तो सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए व्रत रखा है. सीमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह बात साझा की.

सीमा हैदर ने रखा व्रत

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने बताया कि उसने चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए व्रत रखा है. सीमा ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया. सीमा ने वीडियो में आगे कहा कि वैसे मेरी सेहत ठीक नहीं है. इसके बावजूद मैंने चंद्रयान के लिए व्रत रखा है. चंद्रयान-3 जब तक चांद पर लैंड नहीं करेगा तब तक सीमा भूखी-प्यासी रहेगी. सीमा ने कहा कि मैं तभी कुछ खाउंगी जब मिशन चांद पर सफतापूर्वक पहुंचा जाएगा.

क्या बोली सीमा हैदर?

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर वायरल वीडियो में कहती है कि जब चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर जाएगा. तब यह मेरे भारत देश के लिए गौरव का पल होगा. इसके अलावा सीमा ने कहा कि वह राधे-कृष्ण भगवान में सबसे ज्यादा भरोसा रखती है और देवी-देवताओं से प्रार्थना है कि भारत के मिशन को सफलता मिले. सीमा ने आगे कहा कि पीएम मोदी देश की तरक्की के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और इस भारतीय मिशन को सफलता मिलती है तो पूरे दुनिया में देश का दबदबा कायम होगा. मेरी यही दुआ है कि मेरा देश भारत दुनिया में सबसे आगे रहे. 

आपको बता दें कि 23 अगस्त की शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट पर चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी. पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर लोग अपने अंदाज में खुशियां मना रहे हैं. पूरा मुल्क चंद्रयान-3 को लेकर उत्साह से भरा हुआ है.

Trending news