कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती
Advertisement
trendingNow1242039

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज श्वास-नली के निचले हिस्से में संक्रमण के इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनिया को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज श्वास-नली के निचले हिस्से में संक्रमण के इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनिया को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने बताया, ‘उन्हें संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ पिछले साल भी अगस्त महीने में जब लोकसभा में यूपीए की महत्वाकांक्षी खाद्य सुरक्षा बिल अपने अंतिम चरण में था उस वक्त सोनिया गांधी लोकसभा में ही अस्वस्थ हो गयी थी। इसके बाद तत्काल उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

Trending news