सोनिया और प्रियंका निजी दौरे पर शिमला पहुंचीं
Advertisement
trendingNow1257764

सोनिया और प्रियंका निजी दौरे पर शिमला पहुंचीं

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उनकी पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को तीन दिवसीय निजी दौरे पर यहां पहुंचीं।

सोनिया और प्रियंका निजी दौरे पर शिमला पहुंचीं

शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उनकी पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को तीन दिवसीय निजी दौरे पर यहां पहुंचीं।

दोनों वायु मार्ग से चंडीगढ़ पहुंची और वहां से सड़क मार्ग के जरिये यहां से 15 किमी दूर चारबरा में एक होटल पहुंची।

प्रियंका ने भारत के राष्ट्रपति के गर्मियों के अवकाश वाले विश्रामस्थल द र्रिटीट के समीप 4.25 बीघा जमीन खरीदी है और वह वहां एक मकान बनवा रही हैं। होटल में कुछ समय रहने के बाद सोनिया एवं प्रियंका दो वास्तुकारों के साथ निर्माण स्थल के लिए रवाना हो गयी। दो घंटे तक वहां समय बिताने के बाद वे वापस होटल लौट आयीं।

Trending news