सुषमा स्वराज को ट्विटर पर फॉलो क्यों नहीं करते उनके पति स्वराज कौशल? वजह जानेंगे तो पक्का हंसेगे
Advertisement

सुषमा स्वराज को ट्विटर पर फॉलो क्यों नहीं करते उनके पति स्वराज कौशल? वजह जानेंगे तो पक्का हंसेगे

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज लोगों की समस्याएं सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर सुनने और सुलझाने के लिए जानी जाती हैं। गौर करने वाली बात यह है कि उनके पति स्वराज कौशल उन्हें टि्वटर पर फॉलो नहीं करते हैं। ट्विटर पर सुषमा स्वराज की हाजिरजवाबी काफी चर्चा में रहती है, इस कारण लाखों लोग उन्हें फॉलो भी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सुषमा की तरह उनके पति कौशल स्वराज भी काफी हाजिरजवाब हैं। इसी का एक नजारा देखने को मिला उनके एक ट्वीट में।

सुषमा स्वराज को ट्विटर पर फॉलो क्यों नहीं करते उनके पति स्वराज कौशल? वजह जानेंगे तो पक्का हंसेगे

नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज लोगों की समस्याएं सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर सुनने और सुलझाने के लिए जानी जाती हैं। गौर करने वाली बात यह है कि उनके पति स्वराज कौशल उन्हें टि्वटर पर फॉलो नहीं करते हैं। ट्विटर पर सुषमा स्वराज की हाजिरजवाबी काफी चर्चा में रहती है, इस कारण लाखों लोग उन्हें फॉलो भी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सुषमा की तरह उनके पति कौशल स्वराज भी काफी हाजिरजवाब हैं। इसी का एक नजारा देखने को मिला उनके एक ट्वीट में।

जब कौशल से एक टि्वटर यूजर ने सवाल पूछा तो ऐसा जवाब मिला जो यूजर ने सोचा भी नहीं होगा। अंकू त्यागी नाम के टि्वटर यूजर ने स्वराज कौशल से पूछा, ‘सर, आप सुषमा स्वराज को टि्वटर पर फॉलो क्यों नहीं करते?’इस पर स्वराज कौशल ने जवाब दिया, 'क्योंकि मैं लीबिया या यमन में नहीं फंसा हुआ हूं।’कौशल के इस जवाब को हजारों लोगों ने रीट्वीट किया।

कौशल के जवाब पर कई दूसरे टि्वटर यूजर्स ने भी मजेदार टिप्पणियां की हैं। एक यूजर ने लिखा है, खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए, सभी जोड़ों को एक दूसरे को फेसबुक और टि्वटर पर ब्लॉक कर देना चाहिए। गौर हो कि सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल नामी वकील रह चुके हैं और पूर्व राज्यपाल हैं। वर्ष 1990 में महज 37 साल की उम्र में स्वराज कौशल मिजोरम के राज्यपाल के रूप में पदभार संभालने वाले भारतीय इतिहास में सबसे कम उम्र के गवर्नर बने थे। उन्हें हरियाणा विकास पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अगस्त 1998 में हरियाणा से राज्यसभा के लिए चुना गया था।

 

Trending news