उत्तर भारत में तापमान में गिरावट, हिमाचल शीत लहर की चपेट में
Advertisement

उत्तर भारत में तापमान में गिरावट, हिमाचल शीत लहर की चपेट में

देश के उत्तरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने के बीच दिल्ली में इस मौसम में पहली बार पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया वहीं हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की स्थिति और गंभीर हो गयी।

नई दिल्ली : देश के उत्तरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने के बीच दिल्ली में इस मौसम में पहली बार पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया वहीं हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की स्थिति और गंभीर हो गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। दिन में आज आद्र्रता 24 से 80 प्रतिशत के बीच रही। हिमाचल प्रदेश में ठंड काफी बढ़ गयी है जहां विभिन्न स्थानों पर तापमान में तीन से पांच डिग्री की और गिरावट दर्ज की गयी।

केलांग और कालपा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया वहीं लाहौल स्पीति और किन्नौर में यह 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में कई अन्य स्थान भी शीत लहर की चपेट में हैं। शिमला में यह 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया।

शीत लहर के कारण कई जलाशयों में पानी पिछले कई दिनों से जमा हुआ है जिससे सतलज, ब्यास और रावी नदी में पानी का प्रवाह प्रभावित हुआ है। इस वजह से पनबिजली उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। पंजाब और हरियाणा में दिन के तापमान सामान्य के आसपास बने रहे। मौसम विभाग कार्यालय ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि दोनों राज्यों में अगले दो दिनों तक सुबह धुंध हो सकती हे।

Trending news