जो स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं, वो जहर फैला रहे हैं: राहुल गांधी
Advertisement
trendingNow1238431

जो स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं, वो जहर फैला रहे हैं: राहुल गांधी

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती पर कांग्रेस के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कई दलों के बड़े नेता पहुंचे। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया।

जो स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं, वो जहर फैला रहे हैं: राहुल गांधी

ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को कहा कि कुछ ताकतें आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की विरासत और विचार को नष्ट करने के लिए काम कर रही हैं। सोनिया गांधी ने नेहरू की 125जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बातें कहीं। कांग्रेस ने राजधानी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जिक्र किए बिना किया, नेहरू की विरासत और विचार को नष्ट करने के लिए जबरदस्त प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ शक्तियां इस दिशा में काम कर रही हैं और हमें इससे लड़ना है।

इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को यहां कहा कि देश को गुस्सा करने वाले चला रहे हैं और कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो देश को प्यार और भाईचारे के साथ आगे ले जा सकती है। आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि यह एकमात्र देश है, जिसने प्यार से आजादी की लड़ाई जीती। आज देश को ऐसे लोग चला रहे हैं, जो गुस्सा करने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि इस देश ने 60-70 वर्षो में जो कुछ भी किया है, इसका आधार सिर्फ प्यार और भाईचारा रहा है। यह संगठन इस विचाराधार पर बना है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि आज, हमें और हमारे देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस इन जैसे लोगों से लड़ सकती है, क्योंकि यह संगठन प्यार और भाईचारे के लिए है। गांधी ने इस बात को स्वीकार किया कि पार्टी से कुछ गलतियां हुई हैं, लेकिन कांग्रेस कभी भी अपनी विचारधारा से अलग नहीं हुई।  उन्होंने कहा कि एकबार फिर इस देश को कांग्रेस आगे लेकर जाएगी।

नेहरू की विरासत को पुनर्जीवित करने और इसके संदेश को जनता तक लेने के लिए उत्सुक कांग्रेस उनकी 125वीं जयंती के अवसर पर 17-18 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगी। कांग्रेस ने हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आमंत्रित नहीं किया है। यह सम्मेलन दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news