Miss World 2024 Grand Finale highlights: मिस वर्ल्ड 2024 की रेस से बाहर हुईं भारत की सिनी शेट्टी, टॉप 8 में बनाई थी जगह
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2148433

Miss World 2024 Grand Finale highlights: मिस वर्ल्ड 2024 की रेस से बाहर हुईं भारत की सिनी शेट्टी, टॉप 8 में बनाई थी जगह

Miss World 2024 Grand Finale highlights: मिस वर्ल्ड 2024 (Miss World 2024) का फिनाले होने कुछ ही देर में शुरू होगा. जानिए कहां देखें और कौन है भारतीय दावेदार? 

Miss World 2024 Grand Finale highlights
LIVE Blog

Miss World 2024 highlights: 9 मार्च यानी आज शनिवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 (Miss World 2024) का फिनाले होने जा रहा है. इसमें सिनी शेट्टी (Sini Shetty) भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं. देश को खिताब मिलने की उम्‍मीद है. ZEE UPUK पर आपको मिस वर्ल्‍ड 2024 इवेंट की पल-पल की जानकारी मिलेगी. 

09 March 2024
20:52 PM

Miss World 2024 Live Update:टॉप मॉडल की ट्रॉफी मिस वर्ल्ड मार्टीनिक एक्सेल रेने के नाम

Miss World 2024 : टॉप मॉडल की ट्रॉफी मिस वर्ल्ड मार्टीनिक एक्सेल रेने के नाम हो गई है. वहीं वियतनाम की मॉडल ने मल्टी-मीडिया अवॉर्ड जीता है.

19:53 PM

Miss World 2024 Live Update: मिस वर्ल्‍ड फ‍िनाले में रैंप वॉक कर रहे प्रतिभागी 

Miss World 2024 : मिस वर्ल्ड फिनाले की शुरुआत हो चुकी है. फिनाले का आगाज के प्रतिभागी रैंप वॉक कर रहे हैं. 112 देशों के प्रतिभागियों ने रैंप पर चलकर अपना टैलेंट दिखाया है.

18:25 PM

Miss World 2024 Live Update: मिस वर्ल्‍ड फ‍िनाले की जूरी में कृति सेनन और अमृता फडणवीस शामिल 

Miss World 2024 : मिस वर्ल्ड फिनाले 2024 को 12 जजों का एक पैनल जज करेगा. इसमें अभिनेत्री कृति सेनन और अमृता फडणवीस भी शामिल हैं.

17:37 PM

Miss World 2024 Live Update: 20 फरवरी को हुई थी मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता की शुरुआत 

Miss World 2024 : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की शुरुआत 20 फरवरी को हुई थी. 9 मार्च यानी आज इसका फिनाले होगा.
 

17:10 PM

Miss World 2024 Live Update: 28 साल बाद भारत हो रही प्रतियोगिता 

Miss World 2024 : मुंबई में मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. इससे पहले साल 1996 में भारत में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था.  

16:42 PM

Miss World 2024 Live Update: प्रियंका चोपड़ा, ऐश्‍वर्या राय समेत ये जीत चुकी हैं मिस वर्ल्‍ड का खिताब 

Miss World 2024 : बता दें कि अब तक भारत से रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं. 

16:38 PM

Miss World 2024 Live Update: मिस वर्ल्ड फिनाले को करण जौहर करेंगे होस्‍ट 

Miss World 2024 : करण जौहर मिस वर्ल्ड फिनाले को होस्ट करेंगे. गायक शान और नेहा कक्कड़ कार्यक्रम के दौरान परफॉर्म करेंगे. 

16:29 PM

Miss World 2024 Live Update: कौन हैं सिनी शेट्टी, जो मिस वर्ल्‍ड फ‍िनाले में पहुंचीं 

Miss World 2024 : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024 फिनाले में भारत को मुंबई की फेमिना मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी रिप्रजेंट कर रही हैं. 

16:27 PM

Miss World 2024 Grand Finale Live: 9 मार्च यानी आज शनिवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 (Miss World 2024) का फिनाले होने जा रहा है. 

Trending news