कन्हैया फिर हुआ 'बेनकाब'- 2015 में JNU में ही छात्रा से की थी बदसलूकी, लगा था 3000 का जुर्माना
Advertisement

कन्हैया फिर हुआ 'बेनकाब'- 2015 में JNU में ही छात्रा से की थी बदसलूकी, लगा था 3000 का जुर्माना

जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर एक नया मामला सामने आया है। यह मामला वर्ष 2015 का है जब कन्हैया ने जेएनयू की छात्रा से बदसलूकी की थी। कन्हैया ने छात्रा के साथ जेएनयू परिसर में ही बदसलूकी की थी और उसे धमकाया भी था।

कन्हैया फिर हुआ 'बेनकाब'- 2015 में JNU में ही छात्रा से की थी बदसलूकी, लगा था 3000 का जुर्माना

नई दिल्ली: जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर एक नया मामला सामने आया है। यह मामला वर्ष 2015 का है जब कन्हैया ने जेएनयू की छात्रा से बदसलूकी की थी। कन्हैया ने छात्रा के साथ जेएनयू परिसर में ही बदसलूकी की थी और उसे धमकाया भी था।

 

दरअसल यूनिवर्सिटी कैंपस में सार्वजनिक रूप से कन्हैया के मूत्र-विसर्जन करने से छात्रा ने उसे रोका था। जिसपर कन्हैया ने जेएनयू की छात्रा से बदसलूकी की थी और देख लेने की धमकी भी दी थी। कन्हैया ने कहा था- 'साइको, मेंटल किसी पागलखाने में जाओ यह मेरा हास्टल है'। उसने छात्रा को धमकाते हुए कहा था 'मैं जो चाहूं कर सकता हूं तुम मुझे नहीं रोक सकती।' 

यह घटना जेएनयू परिसर में 10 जून 2015 को हुई थी। छात्रा ने कन्हैया की बदसलूकी और धमकाने की घटना की शिकायत जेएनयू प्रशासन से की थी जिसके बाद 16 अक्टूबर को जेएनयू प्रशासन ने कन्हैया पर जुर्माना लगाया था। कन्हैया को तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्रशासन ने भविष्य में उसे ऐसा नहीं करने की चेतावनी भी दी थी।    
 

fallback
गौर हो कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी का विरोध करने के लिए जेएनयू में नौ फरवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाए गए, जिसके बाद जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को 12 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट ने उसे छह महीने की अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया है।

Trending news