खुल गया राहुल गांधी की 'गुमशुदगी' का राज, 60 दिनों तक यहां गायब रहे राहुल
Advertisement

खुल गया राहुल गांधी की 'गुमशुदगी' का राज, 60 दिनों तक यहां गायब रहे राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 2 महीने के अज्ञातवास का राज खोलने का दावा किया गया है। इंडिया टुडे के मुताबिक इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच राहुल गांधी 4 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की यात्रा पर गए थे। इस मैगजीन में (इंडिया टुडे) 16 फरवरी से लेकर 16 अप्रैल तक का राहुल के विदेश यात्रा का पूरा लेखा-जोखा दिया है।

फाइल फोटो (प्रतीकात्मक)

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 2 महीने के अज्ञातवास का राज खोलने का दावा किया गया है। इंडिया टुडे के मुताबिक इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच राहुल गांधी 4 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की यात्रा पर गए थे। इस मैगजीन में (इंडिया टुडे) 16 फरवरी से लेकर 16 अप्रैल तक का राहुल के विदेश यात्रा का पूरा लेखा-जोखा दिया है।

गौर हो कि फरवरी महीने में संसद का बजट सत्र चल रहा था कि तभी कांग्रेस उपाध्य़क्ष राहुल गांधी छुट्टी पर चले गए। बजट सत्र के दौरान राहुल के छुट्टी पर चले जाने पर विरोधियों ने सवाल खड़े कर दिए थे। इसी बीच खबर आई कि राहुल विदेश में छुट्टियां मनाने गए हैं लेकिन विदेश में वे कहां हैं और भारत कब वापस आएंगे, किसी को मालूम नहीं था। दूसरी तरफ कांग्रेस इस मामले में मौन धारण किए हुए थी। सबके मन में यह जिज्ञासा थी कि राहुल गए तो कहां गए।

राहुल गांधी तकरीबन दो महीने बाद भारत लौटे। इस दौरान उनकी एक फोटो भी वायरल हुई थी। इसके जरिटए यह दावा किया गया था वह कोई सेमिनार अटैंड कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने इस पर भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं थी। इतने महीनों बाद राहुल कहां गए थे उस बारे में खुलासा हुआ।

तो आइए देखते हैं इन दो महीनों में राहुल कहां थे।

-16 फरवरी 2015 को राहुल ने दिल्ली से बैंकॉक की उड़ान पकड़ी और 1 दिन बैंकॉक में रहे।

-17 फरवरी को राहुल बैंकॉक से कंबोडिया की राजधानी नॉमपेन्ह पहुंच गए और 11 दिनों तक रहे।

-28 फरवरी को वो पास बैंकॉक आए। महज एक दिन बाद यानी 1 मार्च को वो म्यामांर के लिए रवाना हुए। उन्होंने म्यांमार में 21 दिन बिताए।

-22 मार्च को वो म्यांमार से फिर थाइलैंड लौटे और 9 दिन बिताए।

-31 मार्च को वो वियतनाम गए और 12 दिनों तक रहे।

- 12 अप्रैल 2015 - राहुल एक बार फिर थाईलैंड लौटे और चार दिन रहे।

- 16 अप्रैल 2015 - राहुल वापस दिल्ली आ गए

राहुल गांधी इन दो महीनों में 4 देश घूमे और उन्होंने बेस बनाया थाईलैंड को। सबसे ज्यादा 21 दिन उन्होंने म्यांमार में बिताए। सूत्रों के मुताबिक राहुल के साथ उनके खास दोस्त समीर शर्मा भी थे। समीर राज्यसभा सांसद सतीश शर्मा के बेटे हैं। वो लंदन से सीधे बैंकॉक पहुंचे थे। समीर शर्मा के अलावा राहुल की सुरक्षा के लिए उनके साथ एसपीजी के दो जवान भी पूरी छुट्टी के दौरान उनके साथ रहे।

 

Trending news