देश कभी भी भारत मां का अपमान सहन नहीं करेगा : ईरानी
Advertisement

देश कभी भी भारत मां का अपमान सहन नहीं करेगा : ईरानी

संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के विरोध में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए प्रदर्शन की निंदा करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कहा कि देश कभी भी भारत मां का ‘अपमान’ सहन नहीं करेगा।

देश कभी भी भारत मां का अपमान सहन नहीं करेगा : ईरानी

नई दिल्ली : संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के विरोध में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए प्रदर्शन की निंदा करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कहा कि देश कभी भी भारत मां का ‘अपमान’ सहन नहीं करेगा।

जेएनयू घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं यह कहना चाहती हूं कि आज देवी सरस्वती की वंदना का दिन है और मां सरस्वती हर परिवार को यह आशीर्वाद देती हैं कि उनके कंठ से जो स्वर निकले वो राष्ट्र को और उन्नत करने के लिए निकले, उसे और सशक्त करने के लिए निकले। भारत मां का जयगान हो जयघोष हो। भारत मां का अपमान कभी सहन नहीं किया जा सकता।’ 

इससे पहले ‘ऑल इंडिया प्रिंसिपल्स कॉन्फ्रेंस’ के दौरान छात्रों की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना के बाद अपने संबोधन में ईरानी ने कहा कि वह यह जानकर संतुष्ट हैं कि ऐसे भी शिक्षक हैं जिन्होंने बच्चों को राष्ट्र की वंदना करना सिखाया है ना कि ‘भारत विरोधी नारे’ लगाना। सम्मेलन का आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत आरएसएस से जुड़े संगठन ‘विद्या भारती-अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान’ ने किया था।

Trending news