Trending News: हाईटेक टोक्यो को पीछे छोड़ Delhi-NCR बनेगा नंबर 1, साल 2030 तक होगी सबसे ज्यादा शहरी आबादी
Advertisement

Trending News: हाईटेक टोक्यो को पीछे छोड़ Delhi-NCR बनेगा नंबर 1, साल 2030 तक होगी सबसे ज्यादा शहरी आबादी

Population in india:  मौजूदा समय में जापान की राजधानी टोक्यो में सबसे अधिक शहरी आबादी रहती है और दूसरे स्थान पर दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) का नंबर आता है लेकिन जल्द ही Delhi-NCR जापान की राजधानी को पीछे छोड़ने वाला है.

फाइल फोटो

Delhi-NCR Population In 2030: नए साल का आगाज हो चुका है. बीते सालों में देश ने कई नए कीर्तिमान अपने नाम किए हैं, वहीं भविष्य में आने वाली कई बड़ी समस्याओं से जूझना अभी भी बाकी है. फिलहाल देश के सामने कई बड़ी समस्याएं नजर आ रही हैं, उनमें से एक दिक्कत बढ़ती जनसंख्या की भी है. बता दें कि आने वाले साल 2030 तक देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाके में शहरी आबादी इतनी ज्यादा बढ़ जाएगी कि यह जापान के टोक्यो को भी पीछे छोड़ देगी. मौजूदा समय में जापान की राजधानी टोक्यो में सबसे अधिक शहरी आबादी रहती है और दूसरे स्थान पर दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) का नंबर आता है लेकिन जल्द ही Delhi-NCR जापान की राजधानी को पीछे छोड़ने वाला है.

क्या कहते हैं आंकड़े?

संयुक्‍त राष्‍ट्र के द्वारा जारी किए गए डेटा में इस बात की जानकारी दी गई है कि साल 2030 तक दिल्ली एनसीआर की आबादी 3 करोड़ को पार कर जाएगी और इसके साथ टोक्यो और शंघाई जैसे शहर भी इसी लिस्ट में शामिल होंगे. आपको जानकर जानकर हैरानी होगी कि इनके बाद मेक्सिको सिटी, साओ पाउलो, ढाका, काहिरा, मुंबई, बीजिंग और किन्‍हासा जैसे शहर होंगे जहां 2 से 3 करोड़ लोगों की आबादी होगी. यूएन के डेटा दिखाते हैं कि दुनिया तेजी से  शहरीकरण को अपनाते जा रही है. साल 1950 की बात की जाए तो पूरे विश्व में सिर्फ ऐसे 76 शहर थे जिनकी आबादी 10 लाख से ज्यादा थी जबकि ऐसे शहरों की संख्या बढ़ते हुए साल 2030 तक 706 हो जाएगी जिसमें से 173 शहर अकेले चीन के होंगे.

जनसंख्या वृद्धि पर यूएन आंकड़े 

यूएन की एक रिपोर्ट ने दुनिया की बढ़ती जनसंख्या को लेकर सोचने को मजबूर कर दिया है. रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि साल 2030 तक दुनियाभर की आबादी 8.5 अरब के आस-पास पहुंच जाएगी और साल 2050 तक यह बढ़ते हुए 9.7 अरब तक पहुंच सकती है.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news