अमेरिका के टेक्सस फर्टिलाइजर प्लांट में धमाका, 70 की मौत
Advertisement

अमेरिका के टेक्सस फर्टिलाइजर प्लांट में धमाका, 70 की मौत

बोस्टन में डबल ब्लास्ट के तीन दिन बाद अमेरिका के टेक्सस में आज एक और धमाका हुआ है। इस धमाके में 70 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। ये धमाका एक फर्टिलाइजर प्लांट में हुआ है।

ज़ी मीडिया ब्यूरो/एजेंसी
टेक्सस (अमेरिका) : अमरीका में टैक्सस के वेस्ट स्थित एक फर्टिलाइजर प्लांट में बुधवार रात एक और जोरदार विस्फोट हुआ। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस धमाके में 70 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। विस्फोट के कारण प्लांट में आग लग गई। प्लांट के आसपास की कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। विस्फोट में 100 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है। माना जा रहा है कि मृतकों की तादाद बढ़ सकती है।
टेक्सस डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के प्रवक्ता डीएल विल्सन का कहना है कि विस्फोट के कारण प्लांट के पास स्थित एक नर्सिंग होम ध्वस्त हो गया। इसमें कई लोग फंस गए। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज 20 किमी दूर तक सुने गए। एक महिला ने बताया कि उसने 13 मील (20 किमी) दूर तक धमाकों की आवाज सुनी। बचाव व राहत कार्य में छह हेलिकॉप्टरों को लगाया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, धमाका स्थानीय समयानुसार बुधवार शाम 7 बजकर 50 मिनट के करीब हुआ। धमाके के बाद करीब 100 फीट की ऊंचाई तक आग और धुएं की लपटें देखी गई हैं।

Trending news