सर्वाधिक गरीब राज्यों में छत्तीसगढ़ सबसे ऊपर: रंगराजन समिति
Advertisement
trendingNow1227532

सर्वाधिक गरीब राज्यों में छत्तीसगढ़ सबसे ऊपर: रंगराजन समिति

छत्तीसगढ़, मणिपुर, ओड़िशा, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और असम देश के सबसे गरीब राज्यों में हैं। रंगराजन समिति के अनुसार इन राज्यों में 40% से अधिक आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रही है।

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़, मणिपुर, ओड़िशा, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और असम देश के सबसे गरीब राज्यों में हैं। रंगराजन समिति के अनुसार इन राज्यों में 40% से अधिक आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रही है।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व चेयरमैन सी रंगराजन की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में गरीब लोगों की संख्या सबसे ज्यादा 47.9% है। उसके बाद मणिपुर में 46.7% ओड़िशा में 45.9% लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे हैं। यह आंकड़ा 2011-12 का है। इसी तरह मध्य प्रदेश में गरीबों की संख्या 44.3%, झारखंड में 42.4%, बिहार में 41.3% व असम में 40.9 प्रतिशत है।

योजना आयोग ने जून, 2012 में रंगराजन की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था जिसे गरीबी के आकलन पर सुरेश तेंदुलकर समिति के तरीके की समीक्षा करनी थी। विशेषज्ञ समूह ने हाल में अपनी रिपोर्ट योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को सौंप दी हैं।

इसमें कहा गया है कि 2011-12 में देश में गरीबों की संख्या 29.5% थी, जो तेंदुलकर समिति के तरीके से लगाए गए 21.9% के अनुमान से अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार गोवा सबसे समृद्ध राज्य है। गोवा में गरीबों की संख्या 6.3% है।

 

Trending news