21 अरब डॉलर के साथ टाटा समूह बना भारत का सबसे कीमती ब्रांड
Advertisement

21 अरब डॉलर के साथ टाटा समूह बना भारत का सबसे कीमती ब्रांड

टाटा समूह ने भारत के सबसे मूल्यवान ब्रांड के तौर पर अपनी पहचान बरकरार रखी है। 21 अरब डालर के साथ टाटा समूह भारत का सबसे कीमती ब्रांड बना रहा जबकि भारत के शीर्ष 100 ब्रांड की कुल संपत्ति 92.6 अरब डालर आंकी गई। एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है।

21 अरब डॉलर के साथ टाटा समूह बना भारत का सबसे कीमती ब्रांड

नई दिल्ली : टाटा समूह ने भारत के सबसे मूल्यवान ब्रांड के तौर पर अपनी पहचान बरकरार रखी है। 21 अरब डालर के साथ टाटा समूह भारत का सबसे कीमती ब्रांड बना रहा जबकि भारत के शीर्ष 100 ब्रांड की कुल संपत्ति 92.6 अरब डालर आंकी गई। एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) 4.1 अरब डालर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे नंबर पर रही जबकि भारतीय स्टेट बैंक 4 अरब डालर, भारती एयरटेल 3.8 अरब डालर और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 3.5 अरब डालर ब्रांड मूल्य आंका गया।

टाटा समूह का ब्रांड मूल्य पिछले एक साल में 3 अरब डालर बढ़ गया। सलाहकर कंपनी ब्रांड फाइनेंस इंडिया के सालाना अध्ययन के अनुसार टाटा समूह की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविधीकरण की रणनीति और अग्रणी कंपनी टीसीएस की सतत वृद्धि से समूह का ब्रांड मूल्य बढ़ा है।

अध्ययन में कहा गया है, ‘टाटा समूह की कुछ कंपनियों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं होने के बावजूद हाल ही में समूह द्वारा अगले तीन साल के दौरान 35 अरब डालर की निवेश योजना की घोषणा से ब्रांड को फायदा पहुंचेगा और टाटा समूह के चेयरमैन साइरस मिस्त्री को दुनिया की सबसे पसंदीदा 25 ब्रांड़ों में शामिल रखने के लक्ष्य को हासिल करेगा।’

ब्रांड फाइनेंस इंडिया की 100 भारतीय ब्रांडों की आज जारी सूची में शीर्ष 50 कंपनियों का ब्रांड मूल्य 2013 की तुलना में 10 प्रतिशत बढ़ गया। इसमें टाटा, गोदरेज, एचसीएल और एल एण्ड टी आगे रहीं।

अध्ययन के अनुसार बैंकिंग कंपनियों का प्रदर्शन इस मामले में खराब रहा। ज्यादातर बैंकिंग ब्रांड या तो स्थिर रहे या फिर उनका ब्रांड मूल्य घटा है। कमजोर संचालन और कर्ज देनदारी पर नियंत्रण नहीं रहने की वजह से ऐसा हुआ।

Trending news