फाइंडिंग फैनी रिव्यू: बिंदास और फनी अंदाज में जिंदगी के फलसफों को बयां करती फिल्म
Advertisement

फाइंडिंग फैनी रिव्यू: बिंदास और फनी अंदाज में जिंदगी के फलसफों को बयां करती फिल्म

हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड में लीक से हटकर फिल्में कम बनती है। खासकर वैसी फिल्में जो होती तो हिंदी में है लेकिन उनका स्टाइल और तेवर अंग्रेजी के मुताबिक रचा-बसा होता है। होमी अदजानिया की फाइंडिंग फैनी मूल रूप से इंग्लिश फिल्म है।

फाइंडिंग फैनी रिव्यू: बिंदास और फनी अंदाज में जिंदगी के फलसफों को बयां करती फिल्म

ज़ी मीडिया ब्यूरो
 
नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड में लीक से हटकर फिल्में कम बनती है। खासकर वैसी फिल्में जो होती तो हिंदी में है लेकिन उनका स्टाइल और तेवर अंग्रेजी के मुताबिक रचा-बसा होता है। होमी अदजानिया की फाइंडिंग फैनी मूल रूप से इंग्लिश फिल्म है। यह अंग्रेजी मिजाज की भारतीय फिल्म है जिसे अतिरिक्त कलेक्शन की उम्मीद में हिंदी में डब करने के बाद रिलीज कर दिया गया है।  

इस फिल्म में 5 लोगों की कहानी है जो फैनी को ढूंढ़ने के लिए एक साथ सफर पर निकलते है। वैसे तो फिल्म में एक लड़की को ढूंढ़ने की कहानी है लेकिन दर्शक भी इससे इस कदर जुड़ जाते है कि उन्हें ऐसा लगता है कि वह अपने आप में अपनी जिंदगी की तलाश कर रहे है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि उनकी बोरिंग जिंदगी को बोरियत खत्म हो गई है और उसमें नयापन आने लगा है।

फिल्म की कहानी गोवा के एक छोटे से गांव से शुरू होती है। गोवा के एक गांव पाकोलिम में फाइंडिंग फैनी की किरदार रहते हैं। एक दिन पोस्टमैन फर्डी (नसीरूद्दीन शाह) को एक खत मिलता है, जो उसने करीब 46 साल पहले स्टेफैनी फर्नांडिस (अंजली पाटिल) को लिखा था। वह फैनी से बहुत प्रेम करता था और यह वहीं खत था जिसमें उसने फैनी को प्रपोज किया था। अबतक वह यही समझता आ रहा था कि उसके लव-प्रपोजल को स्टेफैनी ने ठुकरा दिया है।

एक बार फिर उसके मन में प्यार को पाने की चाहत जाग उठती है। उसके इस मिशन में लोग भी उसका साथ देते है। सबसे पहले उसे एक जवान विधवा एंजी यानी दीपिका पादुकोण का साथ मिलता है जिसका पति शादी के दिन ही मर जाता है। एंजी के अलावा रोजी (डिंपल कपाडिया) और मशहूर पेंटर डॉन पेड्रो (पंकज कपूर) भी उनका साथ देते है। उनकी इस यात्रा में सेवियो डी गामा (अर्जुन कपूर) भी शामिल हो जाता है क्योंकि वह एंजी से प्यार करता है। फैनी की तलाश की यात्रा में पांचों की जिंदगी में कई टि्वस्ट आते है, कई मोड़ से रूबरू होते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह फैनी को ढूंढ पाते है या नहीं।

फिल्म की लोकेशन दमदार है। फिल्म दर्शकों को गोवा के हर खूबसूरत आयाम का एहसास कराती है। फाइंडिंग फैनी में नयापन देखने को मिलेगा जो जिंदगी की बोरियत दूर कर देगी। फिल्म में अंदाज नया है जो कई मायने में जुदा है और दर्शकों को पसंद आ सकती है। दीपिका और अर्जुन ने लीड रोल को बखूबी निभाया है। दोनों अपनी एक्टिंग से दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरे है। डिम्पल कपाडिया और पंकज कपूर ने कोई कसर नहीं छोड़ी है और अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। पंकज कपूर और नसीरुद्दीन शाह ने बेहतर परफारमेंस से दिखा दिया है कि दोनों अभिनय के महारथी है। कुल मिलाकर यह फिल्म देखी जा सकती है जो नए अंदाज और कलेवर में रची-बसी नजर आती है।

Trending news