100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई `2 स्टेट्स`
Advertisement

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई `2 स्टेट्स`

अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत `2 स्टेट्स` फिल्म 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हो गई है। करीब 45 करोड़ रुपये से बनी `2 स्टेट्स` 18 अप्रैल को भारत में 2,000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

fallback

नई दिल्ली : अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत `2 स्टेट्स` फिल्म 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हो गई है। करीब 45 करोड़ रुपये से बनी `2 स्टेट्स` 18 अप्रैल को भारत में 2,000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने सोमवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "2 स्टेट्स` ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 102.13 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। सुपर हिट।"
करन जौहर और साजिद नाडियाडवाला द्वारा सह-निर्मित `2 स्टेट्स` का वितरण यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने किया, जबकि निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया। फिल्म मशहूर लेखक चेतन भगत के उपन्यास `2 स्टेट्स- द स्टोरी ऑफ माय मैरिज` पर आधारित है। फिल्म में रोनित रॉय, अमृता सिंह और रेवती भी हैं।
महानायक अमिताभ बच्चन, प्रभुदेवा, रितेश देशमुख और सोनाक्षी सिन्हा सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने भी फिल्म की तारीफ की है। (एजेंसी)

Trending news