प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिटनेस और छरहरी काया का खोला राज
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिटनेस और छरहरी काया का खोला राज

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी सुडौल और खूबसूरत बॉडी के लिए खासा लोकप्रिय हैं। प्रियंका इस बात का श्रेय अपने स्वस्थ आहार चार्ट को देती हैं। अपनी छरहरी काया को बरकरार रखने के बारे में प्रियंका का कहना है कि मैं सही तरीके से स्वस्थ रहने और वजन घटाने में यकीन रखती हूं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिटनेस और छरहरी काया का खोला राज

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी सुडौल और खूबसूरत बॉडी के लिए खासा लोकप्रिय हैं। प्रियंका इस बात का श्रेय अपने स्वस्थ आहार चार्ट को देती हैं। अपनी छरहरी काया को बरकरार रखने के बारे में प्रियंका का कहना है कि मैं सही तरीके से स्वस्थ रहने और वजन घटाने में यकीन रखती हूं। इंसान को खाना खाने की जरूरत है, न कि स्वयं को भूखा रखने की। मैं सही चीजें खाती हूं और इस बात का ख्याल रखती हूं कि मैं जितना खाऊं, उसे पचाने के लिए उतना ही श्रम भी करूं।

इसमें कोई संशय नहीं है कि प्रियंका अपनी छरहरी काया के लिए भी लोकप्रिय हैं। प्रियंका अपनी आगामी फिल्म 'मेरी कॉम' के प्रचार के लिए एक टीवी शो के सेट पर पहुंची थीं। वहां उन्होंने अपने स्वस्थ शरीर के राज का खुलासा किया।

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'मेरी कॉम' की प्रोमोशन में जुटी हुई है। हाल ही में वह जी टीवी के टैलेंट शो 'सिनेस्टार की खोज' के सेट पर पहुंची जहां उन्होंने अपने स्वस्थ शरीर के राज का खुलासा किया। इस फिल्म में वह बॉक्सिंग फाइटर का किरदार निभा रहीं हैं। प्रियंका की फिल्म 'मैरीकॉम' 5 सितम्बर को रिलीज हो रही हैं।

Trending news