सोनाक्षी सिन्‍हा से खासे प्रभावित हुए रजनीकांत
Advertisement

सोनाक्षी सिन्‍हा से खासे प्रभावित हुए रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से और जल्द सीखने की कला से बेहद प्रभावित हैं। रजनीकांत सोनाक्षी के साथ एक तमिल फिल्म में काम कर रहे हैं। सोनाक्षी, रजनीकांत के साथ फिल्म `लिंगा` से तमिल फिल्मों में पदार्पण कर रही हैं। दोनों कलाकारों को पिछले दिनों मैसूर में शूटिंग करते देखा गया।

fallback

मुंबई : सुपरस्टार रजनीकांत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से और जल्द सीखने की कला से बेहद प्रभावित हैं। रजनीकांत सोनाक्षी के साथ एक तमिल फिल्म में काम कर रहे हैं। सोनाक्षी, रजनीकांत के साथ फिल्म `लिंगा` से तमिल फिल्मों में पदार्पण कर रही हैं। दोनों कलाकारों को पिछले दिनों मैसूर में शूटिंग करते देखा गया।
फिल्म निर्माण से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह सोनाक्षी की दक्षिण भारतीय फिल्मों में शुरुआत है और रजनीकांत सर सहित हम सब लोग सोनाक्षी की इस बात से मुग्ध हैं कि उन्होंने कितनी तेजी से दक्षिण भारतीय फिल्म के तौर-तरीके सीख लिए हैं।
सूत्र ने कहा कि यह सोनाक्षी के लिए विदेशी भाषा है, फिर भी शूटिंग के दौरान वह बहुत जल्द सीख लेती थीं और हर सीन एक ही बार में पूरा हो जाता था। फिल्म के निर्देशक के. एस. रविकुमार हैं। सोनाक्षी और अनुष्का शेट्टी फिल्म में मुख्य महिला किरदार निभा रही हैं। ऑस्कर विजेता संगीतकर एआर रहमान फिल्म का संगीत दे रहे हैं। (एजेंसी)

Trending news