प्रियंका चोपड़ा का किरदार निभाएंगी साक्षी चौधरी
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा का किरदार निभाएंगी साक्षी चौधरी

नवोदित अभिनेत्री साक्षी चौधरी को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पर बन रही फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का किरदार निभाने के लिए चुना गया है। फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पूर्व सचिव प्रकाश जाजू के बीच रुपयों को लेकर चर्चित विवाद पर आधारित है।

fallback

मुंबई: नवोदित अभिनेत्री साक्षी चौधरी को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पर बन रही फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का किरदार निभाने के लिए चुना गया है। फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पूर्व सचिव प्रकाश जाजू के बीच रुपयों को लेकर चर्चित विवाद पर आधारित है। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने साक्षी के साथ तीन फिल्मों के लिए अनुबंध किया है। सबसे पहले साक्षी अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ फिल्म `हेरा फेरी` की अगली कड़ी में दिखाई देंगी। प्रियंका चोपड़ा पर बन रही फिल्म `67 डेज` के लिए साक्षी को पहले कड़े अभ्यास सत्र से गुजरना होगा।
एक सूत्र ने बताया,प्रियंका का किरदार निभाने से पहले साक्षी उनकी फिल्में देखेंगी। साक्षी को फिल्में देखना बहुत ज्यादा पसंद नहीं है, लेकिन `67 डेज` के निर्देशक असीम मर्चेट चाहते हैं कि साक्षी प्रियंका की शारीरिक भाषा और तौर तरीके अच्छे से सीख ले। सूत्र ने कहा, प्रियंका बात करते हुए बहुत तेजी से शब्दों और वाक्यों को बोलती हैं। साक्षी को भी ऐसे ही बोलना सीखना पड़ेगा। साक्षी को प्रियंका की शुरुआती फिल्मों `अंदाज` एवं `ऐतराज` के गानों पर उनकी तरह नृत्य भी करना पड़ सकता है।
साक्षी से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता मुझे इस बारे में बात करने की अनुमति है। लेकिन, हां यह सच है कि जिस फिल्म की आप बात कर रहे हैं, उसमें मैं काम कर रही हूं। शायद उन्हें लगा कि मैं इस भूमिका के लिए सही हूं। जहां तक प्रियंका के तौर तरीकों का अध्ययन करने की बात है, मैंने अभी शुरुआत ही की है। मैं फिल्मी सितारों की कायल नहीं हूं, पर वह अच्छी अभिनेत्री हैं। आशा है कि मैं एक अच्छी अभिनेत्री का किरदार अच्छे से निभाउंगी।
(एजेंसी)

Trending news