नाइजीरिया में आत्मघाती हमला, 7 की मौत
Advertisement

नाइजीरिया में आत्मघाती हमला, 7 की मौत

नाइजीरिया के अशांत मैदुगुरी प्रांत में एक पुलिस मुख्यालय के बाहर आत्मघाती हमले में एक पुलिसकर्मी समेत सात लोगों की मौत हो गई। राज्य के पुलिस आयुक्त बाला हसन ने मृतक संख्या तीन बताई है।

आबुजा : नाइजीरिया के अशांत मैदुगुरी प्रांत में एक पुलिस मुख्यालय के बाहर आत्मघाती हमले में एक पुलिसकर्मी समेत सात लोगों की मौत हो गई। राज्य के पुलिस आयुक्त बाला हसन ने मृतक संख्या तीन बताई लेकिन ऐसे हालात में अधिकारियों द्वारा मृतक संख्या कम बताना असामान्य बात नहीं है।
उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर और दो नागरिक भी इसमें मारे गए हैं। शहर के एक निवासी का दावा है कि उसने पांच पुलिस वाहनों को बमबारी में मरे लोगों के शव ले जाते देखा है। (एजेंसी)

Trending news