भाजपा के भीतर रस्साकशी नहीं: नकवी
Advertisement
trendingNow121349

भाजपा के भीतर रस्साकशी नहीं: नकवी

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के धुर विरोधी संजय जोशी की प्रशंसा करते पोस्टरों के अहमदाबाद और दिल्ली में लगने के एक दिन बाद भाजपा ने आज इस पूरे घटनाक्रम को कमतर आंकते हुए कहा कि पार्टी के भीतर कोई रस्साकशी नहीं है।

मुंबई : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के धुर विरोधी संजय जोशी की प्रशंसा करते पोस्टरों के अहमदाबाद और दिल्ली में लगने के एक दिन बाद भाजपा ने आज इस पूरे घटनाक्रम को कमतर आंकते हुए कहा कि पार्टी के भीतर कोई रस्साकशी नहीं है।
भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने एक संवाददाता सम्मेलन में यहां कहा कि गुजरात में भाजपा केवल एक लड़ाई लड़ रही है, वह है विकास और प्रदेश की ख्याति को बरकरार रखने का। इसके अलावा कोई अन्य लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि गुजरात में सभी कोई भाजपा और नरेंद्र मोदी को विधानसभा चुनावों में जीतना देखना चाहते हैं। हम अपना ध्यान कहीं और भटकाना नहीं चाहते। मोदी को निशाना बनाते पोस्टरों से जुड़े विवाद के बारे में नकवी ने कहा कि अध्याय समाप्त हो चुका है और जो भी पार्टी को कहना है उसने कल कह दिया। कन्नौज लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जगदेव यादव के नामांकन पत्र भर पाने में नाकाम रहने पर नकवी ने कहा कि पार्टी ने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है।
भाजपा उपाध्यक्ष नकवी ने कहा कि हमनें चुनाव आयोग को अपनी शिकायत दर्ज कराई है और उनसे हसतक्षेप करने को कहा है। नामांकन पत्र भरने से यादव को रोके जाने का आरोप लगाते हुए नकवी ने कहा कि घटना उत्तर प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था की ओर इशारा करता है। (एजेंसी)

Trending news