भ्रष्टाचार के लिए शक्ति का विकेंद्रीकरण जरूरी : राहुल
Advertisement

भ्रष्टाचार के लिए शक्ति का विकेंद्रीकरण जरूरी : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए शक्ति का विकेंद्रीकरण जरूरी है।

fallback

गुवाहाटी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए शक्ति का विकेंद्रीकरण जरूरी है। असम में रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि शक्ति का विकेंद्रीकरण और इसे आम लोगों व राज्य के स्थानीय निकायों को दिया जाना जरूरी है।
राहुल ने दीफु में कहा कि परिषद, स्थानीय निकायों और लोगों को और अधिक शक्ति दिए जाने की जरूरत है, जो राज्य के लोगों के लिए और बेहतर होगा।
यह रैली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की असम में हुई रैली के कुछ दिनों बाद हुई। राहुल ने कहा कि आने वाले समय में हम यहां के लोगों से संपर्क करना चाहते हैं, और इसके बाद पार्टी का टिकट लोगों में बांटेंगे, क्योंकि यहां कुछ लोगों के पास शक्ति केंद्रित है। लोगों के बीच सत्ता का विकेंद्रीकरण बेहद जरूरी है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारा विकास लोगों को शक्ति देने के विचार पर केंद्रित है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लोग न सिर्फ सुरक्षित रहें बल्कि उनके पास अधिकार भी हों। (एजेंसी)

Trending news