सोनिया को कोर्ट का नोटिस, निर्वाचन को चुनौती
Advertisement

सोनिया को कोर्ट का नोटिस, निर्वाचन को चुनौती

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने रायबरेली संसदीय क्षेत्र से सोनिया गांधी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर आज कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस जारी किया।

सोनिया को कोर्ट का नोटिस, निर्वाचन को चुनौती

लखनऊ : इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने रायबरेली संसदीय क्षेत्र से सोनिया गांधी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर आज कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस जारी किया।

न्यायमूर्ति तरूण अग्रवाल ने रायबरेली के एक मतदाता रमेश सिंह की चुनाव याचिका पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। सिंह ने याचिका में सोनिया के चुनाव को रद्द करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

अदालत इस याचिका पर अब 8 सितंबर को आगे सुनवाई करेगी।

याचिकाकर्ता के वकील एच एस जैन ने बताया कि याचिका में दो मुख्य मुद्दे उठाये गये हैं। पहला, सोनिया ने इटली की नागरिकता अब तक नहीं छोड़ी है। दूसरा, जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस के पक्ष में अपील की थी।

 

Trending news